अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

CM पुष्कर का टिहरी Lake में James Bond अंदाज:जेट स्की पर निकले रोमांच के सफर में:Tourism-Adventure Sports-Culture को Oxygen:Lake Festival के उद्घाटन पर बोले,`दुनिया का सबसे अहम पर्यटन-साहसिक खेल केंद्र होगा टिहरी झील’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी झील में 007 James Bond के अंदाज में जेट स्की से तूफानी रफ्तार भर के पर्यटन-साहसिक खेल-संस्कृति को Oxygen दिया। ‘Himalayan 0.2 The Tehri Lake Festival’ का उद्घाटन करने के दौरान उन्होंने वादा किया कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने ऐलान किया कि कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे का निर्माण कराया जाएगा।

Life Jacket पहने मुख्यमंत्री ने Jet स्की को बड़े आत्मविश्वास के साथ Co-Pilot के सहयोग से पहले धीमे-धीमे फिर तेजी से झील के पानी में दौड़ाया। देश-विदेश से आए लोगों ने उनके इस अंदाज पर खूब तालियाँ पीटी। उन्होंने कहा कि हमारी नदियां, हमारे पर्वत, हमारी झीलें और हमारी परंपराएं पूरे विश्व को आकर्षित करती रही हैं। टिहरी झील के किनारे आयोजित ये महोत्सव पर्यटन, खेल और स्थानीय संस्कृति तीनों को एक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय की गोद में बसी टिहरी झील में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के Water Sports आयोजित हो रहे। टिहरी झील में कयाकिंग, कैनोइंग, जेट-स्की, पैरा-सेलिंग, स्कूबा डाइविंग और अन्य साहसिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। टिहरी झील के आसपास विकसित हो रहा यह खेल और पर्यटन तंत्र स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर पैदा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं यहां आकर हमें प्रेरित और प्रोत्साहित किया है। आज टिहरी में 400 से अधिक युवा पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक किशोर उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, विनोद कंडारी, शक्तिलाल शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, DM नितिका खंडेलवाल मौजूद थीं। CM ने देवडोलियों से आशीर्वाद भी लिया। कोटी-डोबरा पर्यटन मार्ग का Virtual शिलान्यास भी किया। Tehri lake Festival 9 मार्च तक चलेगा।

-कोटी कालोनी स्थित आयोजन स्थल पर PSD ने पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। यहां पर महिलाओं की रामलीला समिति ने आकर्षक स्टॉल लगाया है। इसे पहाड़ी घर नाम दिया गया है।  ये Festival इस बार टिहरी के अल्वा अन्य स्थानों नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर,  धनोल्टी, देवप्रयाग में भी आयोजित किया जा रहा है। साल-2021 में Covid-19 के चलते Festival थम गया था। उसके बाद अब आयोजित किया गया।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button