उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

बिजली चोरी-Line Loss पर CM पुष्कर का Zero Tolerance:सख्त लफ्जों में महकमे के अफसरों को अल्टिमेटम:गर्मियों की चुनौतियों से पार पाने की कसरत: Power Projects मार्च तक पूरा करने-अप्रैल से शुरू करने की हिदायत

Chetan Gurung

Power Transmission Corporation of Uttarakhand Ltd (PTCUL) की समीक्षा बैठक में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ लफ्जों में अफसरों को चेताया कि बिजली चोरी और Line Loss को हर हाल में रोका जाए और इस मामले में सरकार की Zero Tolerance नीति का सख्ती से पालन करना ही होगा। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में गुजरे सालों की अहम परियोजनाओं की उपलब्धियों, ADB पोषित एवं Non-ADB पोषित परियोजनाओं, मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास की गई परियोजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणा से संबंधित कार्यों तथा REC/PFC पोषित योजनाओं की मौजूदा स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने समयबद्धता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया। Line Loss में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। आने वाली गर्मियों के मौसम को देखते हुए UJVNL-PTCUL और UPCL को अभी से सभी तैयारियां पूरी करने और सभी औपचारिकताओं को मार्च तक पूरा करने के लिए कहा।

CSR मद में प्राप्त राजस्व के लिए पृथक खाता खोलकर उसका अधिकतम एवं बहु-रचनात्मक उपयोग सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया। ADB पोषित द्वितीय चरण के अंतर्गत बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), भिकियासैंण (अल्मोड़ा), कपकोट (बागेश्वर) एवं नंदप्रयाग (चमोली) में भूमि आवंटन एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूर्ण करने के लिए DMs को निर्देश भी दिए।

पिटकुल के MD UC ध्यानी ने पिछले चार वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि REC से PTCUL की क्रेडिट रेटिंग को A+ से A++ किए जाने से परियोजना क्रियान्वयन के लिए मिलने वाले ऋणों पर 0.5 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। इसका सीधा लाभ विद्युत उपभोक्ताओं को कम टैरिफ के रूप में प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पावर लाइन पत्रिका ने पिटकुल को “पावर लाइन ट्रांस टेक इंडिया अवार्ड-2025” से सम्मानित किया है। ये Award ऊर्जा क्षेत्र के पारेषण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं वित्तीय वर्ष 2024-25 में न्यूनतम Line Loss के लिए प्रदान किया गया।

बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन,प्रमुख सचिव RK सुधांशु  व R मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, C रवि शंकर, डॉ. BVRC पुरुषोत्तम, Commissioner विनय शंकर पाण्डेय, MD-UJVNL डॉ. संदीप सिंघल,MD-UPCL अनिल कुमार उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button