अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Mathemetical Engineering पर मंथन कर रहे Expeerts:Graphic Era में International Seminar:AI Tools की ट्रेनिंग ले रहे अफसर-कर्मचारी

Chetan Gurung

ग्राफिक एरा विवि में 2 दिवसीय International Seminar में देश-दुनिया के वैज्ञानिक गणितीय मॉडलिंग, आधुनिक तकनीकों में गणित की भूमिका और प्रबंधन की वैज्ञानिक पद्धतियों पर अहम मंथन कर रहे हैं। विवि में राज्य सरकार के अफसर और कर्मचारी AI Tools के इस्तेमाल की Training ले रहे।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज ICMEMS-2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. तबस्सुम नक़वी ने कहा कि गणित, इंजीनियरिंग और प्रबंधन विज्ञान आधुनिक तकनीक और नवाचार की आधारशिला हैं।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं को अपने विचार साझा करने, नए शोध की संभावनाएं तलाशने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।

सम्मेलन में जापान, ग्रीस, तुर्की सहित भारत के विभिन्न राज्यों के विशेषज्ञ और शोधकर्ता ऑनलाइन माध्यम से जुड़ेंगे। सम्मेलन में सॉफ्टवेयर की विश्वसनीयता का गणितीय आकलन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप लर्निंग से सॉफ्टवेयर की कार्यक्षमता का अनुमान, जटिल प्रणालियों की सुरक्षा तथा सर्कुलर इकोनॉमी और टिकाऊ सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे विषयों पर विचार-विमर्श और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

सम्मेलन का आयोजन गणित विभाग ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, मैथमेटिक्स डिपार्मेंट की हेड डॉ रॉबिन, डॉ अक्षय कुमार, डॉ सुनिल कुमार, डॉ अनूप नेगी, डॉ शिवानी सुन्द्रियाल, डॉ चंदन सिंह शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

–सरकारी कर्मचारियों को AI Tools की Training–

ग्राफिक एरा में सरकारी कर्मचारियों को Experts AI Tools के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में सरकारी विभागों के कर्मचारियों को  प्रशिक्षण देने के लिए दो दिवसीय मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) शुरू हो गया। इसके उद्घाटन समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि AI की वास्तविक उपयोगिता केवल तकनीकी दक्षता बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और नागरिकों की आवश्यकताओं के प्रति तत्पर बनाना भी है।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. तब्बसुम नकवी ने कहा कि एआई के माध्यम से फाइलों और दस्तावेजों का प्रबंधन तथा जटिल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल और सुव्यवस्थित बनाने में उल्लेखनीय सहायता मिल रही है। इससे समय और संसाधन बचाने के साथ-साथ कार्यों की सटीकता, पारदर्शिता और गुणवत्ता में भी सुधार किया जा रहा है।

MDP में उत्तराखंड पेयजल निगम, कृषि निदेशालय, लघु सिंचाई विभाग, विभिन्न सरकारी पॉलीटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, यूजेवीएन लिमिटेड और लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी भाग ले रहे हैं। MDP में प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, ChatGPT और गूगल जेमिनी जैसे AI के विभिन्न टूल्स और उनके व्यावहारिक प्रयोगों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

MDP का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से किया। इसमें ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के हेड डा. विशाल सागर, असिस्टेंट डीन ( टी एंड पी) डा. श्याम कापरी के साथ एकेडमिक कॉर्डिनेटर डा. राजेश तिवारी शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button