उत्तराखंडदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षा

दिवाली-त्यौहारों के मौसम में एकदम आम शख्स बने CM पुष्कर:अपने गाँव तरला नागल में बच्चों को झूला झुलाया:फुटपाथ से दिए खरीदे:लोगों से अपनत्व संग पूछे दुख-दर्द:सरकार के मुखिया के अंदाज को देख हैरान नजर आए लोग

Chetan Gurung

दिवाली-त्यौहारों के मौसम में CM पुष्कर सिंह धामी अपने बचपन,किशोरावस्था और युवाकाल के साक्षी और अपने गाँव तरला नागल-पूर्व चुनाव क्षेत्र खटीमा बाजार (ऊधम सिंह नगर) में आम लोगों की तरह घूमे लोगों से मिले और स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीयों की खरीदारी की। Basic School का उद्घाटन किया। स्कूल के बच्चों संग बातें करने के दौरान उनको उपहार और मिठाई दीं। अपने हाथों से झूला झुलाया। कक्षा में उनके साथ बेंच पर बैठ के उनसे बातें कीं।

खटीमा में CM पुष्कर सिंह धामी को फुटपाथ से दिए खरीदते देख लोग हैरान नजर आए

खटीमा में भ्रमण के दौरान परिचित संग खिलखिलाते PSD

—-

 

मुख्यमंत्री ने आज का दिन अपने ही शहर में गुजारा। उनको छोटे-छोटे दुकानों में उनके स्वामियों से बात करते देख लोग हैरान हो के उनके साथ चल रहे थे। उन्होंने साधारण तरीके से तैयार दिये खरीदे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे स्थानीय बाजार, छोटे व्यापारी और परिश्रमी कारीगर आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाना और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है।

–लोहियाहेड हेलीपैड पर आम लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों/समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित कुमार पांडेय,DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, CDO दिवेश शाशनी उपस्थित रहे।

–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय, नगला तराई के पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण के साथ ही ₹65.07 लाख की लागत से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला तराई में निर्मित मंच एवं परिसर के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से आत्मीय बातचीत की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट व उपहार वितरित किए। अपने हाथों से झूला झुलाया। मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार से बच्चे और ग्रामीण अत्यधिक उत्साहित नजर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास व प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।

PSD ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही हैं। इसके तहत प्रदेश के 32 पीएम श्री विद्यालयों के लिए ₹04 करोड़ से अधिक की राशि जारी की गई है। कक्षा एक से 12 तक के 1,45,000 छात्र-छात्राओं को नोटबुक उपलब्ध कराने के लिए लगभग ₹08 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम श्री थारू राजकीय इंटर कॉलेज में ₹03 करोड़ 24 लाख की लागत से आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी के निर्माण और विद्यालय के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, DM नितिन सिंह भदौरिया, SSP अजय गणपति, CDO दिवेश शाशनी, निदेशक इंडिया ग्लाइकोल आलोक सिंघल, राजेश कुमार उपस्थित रहे।

–CM पुष्कर खुद को हमेशा ही सामान्य किस्म के शख्स की तरह पेश करने में अधिक ध्यान देते नजर आते हैं। वह VIP संस्कृति को धता बता के वह सब करते नजर आते हैं, जो कोई भी आम व्यक्ति करता है। युवाओं-Students-बुजुर्गों की इच्छा पूरी करने के लिए उनके साथ Selfie खिंचवाने में नहीं हिचकते हैं।

देहरादून में गोर्खा दशैं महोत्सव में वह गोर्खा समाज के बीच इस कदर घुल मिल गए कि फरमाइश पर `झल झली आँखा मा’ लोकप्रिय नेपाली गाने की कुछ लाइनें कैमरे-माइक के आगे गुनगुना डालीं। वह सड़क किनारे ढाबे-ठेली पर पहुँच के चाय खुद बना के लोगों को पेश करने में भी नहीं हिचकते दिखे हैं। ठेली से ही वह मूँगफली या मकई भुट्टा भी खरीद कर खाते दिखे हैं।

लोगों को VVIP या Power Centre शख्स का इस कदर अपने बीच का नजर आना सियासी नजरिए से भी लाभ देता है, ऐसा माना जाता है। पुष्कर को चतुर और बेहद परिपक्व CM में शुमार किया जाता है। देश के सभी मुख्यमंत्रियों में उनको दूसरा दर्जा मिलना इसकी मिसाल है। इन दिनों वह खुद को Gen-Z और आम लोगों में लोकप्रिय बनाने की कोशिश करते दिखते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button