मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-CM पुष्कर:Congress के पाले नक़ल माफिया जेलों में पहुंचा दिए गए, लेकिन राहुल-खड़गे उत्तराखंड आ के बोलना भूल गए:CM PSD के जन्मदिन (16 सितम्बर) पर राज्य में सेवा अभियान की शुरुआत
राहुल-खड़गे बताना भूल गए कि उनके पाले नकल माफिया जेल में सड़ रहे-मुख्यमंत्री का Congress पर प्रहार

Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि BJP का एक-एक शख्स-कार्यकर्ता PM नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान को सेवा कार्यक्रमों के जरिये घर-घर तक पहुंचाएंगे.विकसित भारत निर्माण के साथ सबको मिल कर सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना होगा। इसकी शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता। 16 सितंबर से मुख्यमंत्री पुष्कर के जन्मदिन पर भी राज्य भर में सेवा अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।








मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को मनाने के अवसर को सौभाग्य करार दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि उस कालखंड में जी रहे हैं जब आगामी 7 अक्टूबर को CM और PM पद पर रहते उनकी देश सेवा का सफर 25वें वर्ष में प्रवेश करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आज उसे मुकाम पर पहुंच गया है जहां से विकसित भारत का सपना साकार होता नजर आने लगा है।

उन्होंने Congress पर प्रहार किया कि तुष्टिकरण के चलते विपक्ष को वंदे मातरम गाने पर ऐतराज है। आजादी की आन-बान-शान राष्ट्रगीत वंदे मातरम को हर हाल में देश सम्मान और स्वाभिमान के साथ गाता रहेगा। हम सब देवभूमि के वासी हैं.यहाँ भारत माता की स्तुति नहीं होगी तो कहां होगी! पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के युवराज देश भर में झूठ की गूंज सुना रहे हैं.देहरादून भी आए लेकिन 100 फीसदी झूठ उन्होंने युवाओं के रोजगार और नकल माफिया पर कहा।
PSD ने कहा कि 34 हजार से अधिक युवा सरकारी नौकरी में आए हैं. नकल माफिया का जिक्र किया लेकिन बताना भूल गए कि उनकी सरकारों में पोषित सैकड़ों माफिया आज जेल की सलाखों में है। उन्होंने हल्द्वानी की घटना को लेकर राहुल गांधी और खड़गे द्वारा झूठ पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। वहां जिहादी नारे लगे. मंदिर प्रांगण में गंदगी फैलाई गई. उस पर वे कुछ नहीं बोलते, लेकिन सनातन को बांटने वाला झूठ अवश्य बोलते हैं।
पुष्कर ने कहा कि खड़गे आए तो मुझे और सरकार को खत्म करने की धमकी दी. हमने फिर भी उनकी आयु और प्रतिष्ठा का स्वागत किया। अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि सेवा संकल्प के कार्यक्रमों से जन जन में सकारात्मक बदलाव लाना है। प्रदेश BJP अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि हमेशा की तरह सेवा के इस अभियान में भी प्रदेश का संगठन, देश में अव्वल रहेगा।
हरिद्वार रोड, कुआंवाला स्थित निजी संस्थान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला के आखिरी दिन तय हुआ कि अभियान पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर से और राज्य भर में CM पुष्कर के जन्मदिन 16 सितंबर से प्रारंभ किया जाएगा. ये अभियान 17 अक्टूबर तक सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक कुंदन परिहार ने एक माह तक चलने वाले सेवा अभियान के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पेश की.
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि जिस वातावरण और विकास को देखने का सपना देश देखता था आज वह हम सबके सामने पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार होता नजर आ रहा है। कार्यशाला में मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, मदन कौशिक, गणेश जोशी, भरत चौधरी, विधायक विनोद चमोली, सहदेव पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, प्रेमचंद अग्रवाल, आदेश चौहान, मोहन बिष्ट,महंत दिलीप रावत, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, दीप्ति रावत मौजूद रहे।



