अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्स

Big News::National Games-Olympic के लिए उत्तराखंड का Roadmap तैयार-CM पुष्कर:Sports University का पहला Session शुरू:श्रेष्ठ Coaches-Athletes को मुख्यमंत्री के हाथों Awards-Cash Prize

सरकार ने अपना काम कर दिया-अब खिलाड़ियों के पाले में गेंद-मंत्री रेखा आर्य

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हॉकी उस्ताद मेजर ध्यानचंद की जयंती पर National Sports Day Celebration के दौरान हल्द्वानी के अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (गौलापार, हल्द्वानी) में उत्तराखण्ड Sports University मानसखण्ड Sports Complex के पहले Phase के ₹43.50 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही विवि के पहले Session की औपचारिक शुरुआत की और श्रेष्ठ खिलाड़ियों-Coaches को सम्मानित किया.उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले National Games में अधिक Medals जीतने और साल-2036 Olympic में उत्तराखंड की भी अहम भूमिका सुनिश्चित करने के लिए उनकी सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री के हाथों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार एवं हिमालय रत्न पुरस्कार प्रदान किए। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों को DBT के जरिये छात्रवृत्ति  प्रदान की गई। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड को खेलों के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करते हुए ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना है।

पुष्कर ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह महान खिलाड़ी होने के साथ ही अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल थे। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय की स्थापना प्रदेश के खेल क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अभी तक खेल शिक्षा और विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था.  अब उन्हें राज्य में ही ये सुविधा मिलेंगी। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की नई पीढ़ी तैयार करने का प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलों के प्रति एक नया वातावरण बना है। ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ अभियानों के माध्यम से देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखण्ड सरकार भी राज्य को खेलों का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मासिक खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मासिक खेल छात्रवृत्ति के साथ खेल उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। खिलाड़ियों के लिए खेल इंजरी एवं आकस्मिक परिस्थितियों में बीमा और आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने, उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने तथा स्थानीय एवं पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास निधि का गठन किया गया है।

CM ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए Out of Turn सरकारी नौकरी दी जा रही.अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी नौकरी देने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश का पहला Girls Sports College लोहाघाट में शुरू कर दिया गया है.उत्तराखण्ड खेल नीति-2026 का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है.Cabinet की मंजूरी के बाद इस पर अमल कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि अलग-अलग खेलों के लिए 23 High Tech Sports Academy की स्थापना की जा रही है.अगले साल North-East में होने वाले National Games में अधिक से अधिक पदक जीतने और ओलंपिक-2036 में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार अभी से Special Roadmap पर कार्य कर रही है। आधुनिक तकनीक खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी सोच के साथ ‘मौली AI एप्लीकेशन’ विकसित किया गया है.  इसके माध्यम से उदीयमान खिलाड़ियों की फिटनेस का नियमित मूल्यांकन किया जाएगा।

पुष्कर ने कहा कि भविष्य में आधुनिक खेल तकनीकों के अधिकाधिक प्रयोग के माध्यम से खिलाड़ियों के कौशल और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के प्रयास किए जाएंगे। वर्ष-2024 के लिए एथलेटिक्स की अंकिता ध्यानी को देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न पुरस्कार तथा एथलेटिक्स के ही लोकेश चौधरी को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष-2025 के लिए शूटिंग के अभिनव देशवाल को खेल रत्न पुरस्कार, क्याकिंग एंड कैनोइंग के मुकेश शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार तथा बॉक्सिंग के मुकेश चन्द्र बेलवाल को Life Time अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।

दिव्यांग श्रेणी में शूटिंग के शौर्य सैनी को हिमालय रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। मॉडर्न पैंटाथलॉन में टीम श्रेणी में सक्षम प्रताप सिंह एवं ममता खाती तथा बॉक्सिंग में खुशी चंद को हिमालय खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किए गए.विजेताओं को नकद धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र, ब्लेजर एवं शॉल प्रदान किए गए।

हॉकी की मनीषा चौहान, वॉलीबॉल के रफीक अहमद, कबड्डी की भूमिका एवं राहुल सिंह, बैडमिंटन के चिराग बरेठा, मनोज सरकार एवं मनदीप कौर, मॉडर्न पैंटाथलॉन के सक्षम प्रताप सिंह, ब्लाइंड फुटबॉल की शेफाली रावत, पैरा लॉन बॉल की निलिमा राय तथा शूटिंग के आर्यावंश त्यागी एवं भूमि भी सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। प्रशिक्षकों में एथलेटिक्स कोच लोकेश कुमार, बॉक्सिंग कोच बिजेन्द्र मल्ल, शूटिंग कोच अमित, वॉलीबॉल कोच गिरीश कुमार एवं कबड्डी कोच नितिन कुमार पुरस्कृत किए गए.

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गौलापार की पावन भूमि की मिट्टी उठाकर उन्होंने अपने माथे से लगाई थी. मुख्यमंत्री पुष्कर की दृढ़ इच्छाशक्ति से 2036 ‘ओलंपिक कांवड़ यात्रा’ के साथ जो संकल्प हमने लिया था, वह आज धरातल पर साकार हो गया हैं। राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय मंच दे दिया है.अब खिलाड़ियों की बारी है कि वे मैदान में पसीना बहाकर पूरी दुनिया में देश का तिरंगा फहराएं I मंत्री राम सिंह कैड़ा,MP अजय भट्ट तथा विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट,सरिता आर्य,दायित्वधारी कुलदीप बुटोला उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, महासचिव DK सिंह भी समारोह में थे.

विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित कुमार सिन्हा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, IG निवेदिता कुकरेती, DM ललित मोहन रयाल, निदेशक (खेल) दीप्ति सिंह, SSP डॉ. मंजूनाथ TC, CDO अरविन्द कुमार पाण्डे और तमाम दायित्वधारी,अपर निदेशक अजय अग्रवाल,AD संजीव पौरी,DSO शबाली गुरुंग,निर्मला पन्त,जानकी कार्की भी इस दौरान उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button