उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

लोहियाहेड के बाजार में पैदल घूमे सरकार के मुखिया:रवि की टिक्की के स्वाद का लुत्फ़ उठाया:CM पुष्कर के अंदाज पर हैरान-उत्साहित नजर आए Locals:Vocal for Locals का सन्देश दिया

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उधमसिंह नगर में अपने गाँव लोहियाहेड में ‘वोकल फॉर लोकल’ के नारे के जरिये स्थानीय व्यवसाय और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। पैदल चलते हुए वह आम लोगों के बीच पहुंचे. रवि के स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया।उन्होंने रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय के बारे में जानकारी ली.

सरकार के मुखिया को इस अंदाज में अपने बीच सहज रूप से पैदल चलते हुए देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में हैरानी और उत्साह नजर आया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से भी अपनेपन के साथ खूब बातें कीं. उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे व्यवसायों को प्रोत्साहन देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

PSD ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ केवल अभियान नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम है। जब हम अपने आसपास के स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं, तो उसका सीधा लाभ स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button