उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM की गुजारिश-रेल मंत्री की सौगात:बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अछनेरा-टनकपुर Express

Chetan Gurung

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर कुमायूं के अहम पड़ाव बनबसा के रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी।  इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेज दिया, जो यहाँ मिल गया।

रेल मंत्री की मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर ने इस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों तथा श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस ट्रेन के ठहराव से कुमाऊँ क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button