अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

भोले-भोलियों के चरण धोए-भोजन परोसा:CM पुष्कर ने कांवड़ियों की सेवा में गुजारा वक्त:हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा ने आसमान बम भोले के नारों से गुंजाया:काँवड़ यात्रा सनातन परंपरा की विराट मिसाल-PSD

Chetan Gurung

हरिद्वार में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ ले कर गंगा जल ले जाने आए शिवभक्तों के चरणों को अपने हाथों से धोया और उनको भोजन कराया। काँवड़ Duty कर रहे पुलिस के जवानों को पुरस्कृत किया। हेलीकाप्टर से कांवड़ियों और शिव भक्तों पर फूलों की बारिश की गई। इससे माहौल और भक्तिमय हुआ और आसमान जय भोले के नारों से गूंज उठा।

राज्य सरकार की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के सम्मान के साथ-साथ कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी संदेश दिया गया। अलकनंदा होटल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने पांच शिवभक्त कांवड़ियों का चरण प्रक्षालन कर उनका सम्मान किया। कांवड़ यात्रियों की स्वास्थ्य सहायता एवं सुविधाओं के लिए स्थापित मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन भी किया। कांवड़ियों को अपने हाथों से भोजन परोसा।

कांवड़ यात्रियों के अभिनदंन के अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का संकल्प है कि देवभूमि आने वाले प्रत्येक शिवभक्त को सुरक्षित, सुगम और सम्मानजनक वातावरण मिले। कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का विराट पर्व है। भगवान शिव का नाम करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, ऊर्जा और विश्वास का आधार है।

उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी शिवभक्त सैकड़ों किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हैं। “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। कांवड़ यात्रा अनुशासन, सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक शिवभक्त गंगाजल लेकर सफलतापूर्वक अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।

CM पुष्कर ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास का व्यापक कार्य हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, श्रीराम जन्मभूमि, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और बद्रीनाथ मास्टर प्लान जैसी परियोजनाएं भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान प्रदान कर रही हैं। हरिद्वार में प्रस्तावित गंगा कॉरिडोर और शारदा कॉरिडोर जैसी योजनाएं राज्य के विकास और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेंगी।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पांच-पांच पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर ललितानंद गिरी महाराज, मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा एवं राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर मौजूद रहे।

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, IG-गढ़वाल राजीव स्वरूप, IG (कुंभ मेला) योगेन्द्र सिंह रावत, DM मयूर दीक्षित,SSP नवनीत सिंह भुल्लर, CDO डॉ. ललित नारायण मिश्र, SP (यातायात) निशा यादव, ADM जितेंद्र कुमार, SP (नगर) अभय प्रताप सिंह, सचिव (HRDA) प्रत्यूष सिंह तथा SDM योगेश मेहरा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने किया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button