उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

SIR पर CEO पुरुषोत्तम की ताकीद,`पात्र का नाम न कटने पाए-अपात्र शामिल न हो’:State Level Nodal Officers नियुक्त:हरिद्वार में भी बैठक की:DM मयूर ने कहा,`90 फीसदी SIR काम पूरा

Chetan Gurung

विधानसभा चुनाव से पहले के SIR अभियान में दस्तावेजों के समय पर सत्यापन के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ BVRC पुरुषोत्तम ने आज अनेक महकमों के अफसरों संग सचिवालय में बैठक के दौरान Directors और अन्य Senior Officers को  राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया। उनको निर्देश दिए कि सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए जा रहे Voters के Documents के सत्यापन में कोई लापरवाही न बरती जाए।

CEO ने निर्देश दिए कि आयोग की तरफ से तय 11 दस्तावेजों (शैक्षिक प्रमाण पत्र/ स्थाई निवास / जाति प्रमाण पत्र / जन्म प्रमाण पत्र / परिवार रजिस्टर) को समय पर सत्यापित किया जाए। जिले में तैनात नोडल अफसरों के साथ समन्वय बनाते हुए राज्य स्तर पर निरंतर मॉनिटरिंग की जाए। मैट्रिकुलेशन/शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए निदेशक (माध्यमिक शिक्षा एवं निदेशक (उच्च शिक्षा) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

स्थाई निवास/जाति प्रमाण पत्रों/भवन आवंटन प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए राजस्व परिषद, जन्म प्रमाण पत्र के लिए निदेशक (शहरी विकास) एवं निदेशक (स्वास्थ्य) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परिवार रजिस्टर/भवन आवंटन की ज़िम्मेदारी निदेशक (पंचायतीराज) एवं विभिन्न विभागों की ऑन लाइन सेवा के लिए निदेशक (ITDA) को राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे उपस्थित रहे। डॉ पुरुषोतम ने आज हरिद्वार में भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं ताजातरीन बनाया जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न छूते। किसी अपात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो पाए।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हर सप्ताह में अनिवार्य रूप से संवाद किया जाए।  किसी भी विसंगति एवं नोटिस की सुनवाई BLO स्तर पर करते हुए इसका समाधान किया जाए। कार्य पारदर्शिता एवं आपसी समन्वय के साथ सफलता पूर्वक किया जाए। DM मयूर दीक्षित ने SIR-2026 अभियान की Latest Report दी।

उन्होंने बताया कि जनपद में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का कार्य 90.54 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। मतदाता सूची में पाई गई विसंगतियों एवं ‘नो मैपिंग (Unmapped)’ श्रेणी के 92,594 मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी मामलों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार BLO  स्तर पर की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुझाव एवं समस्याओं को सुना। राजनीतिक दलों को आश्वस्त किया कि किसी भी मतदाता का नाम बिना नोटिस के हटाया नहीं जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रानीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित BHEL केंद्रीय विद्यालय मतदान केंद्र का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर विधायक फुरकान अहमद,ADM जितेंद्र कुमार, City Magistrate हरी गिरी, वर्चुअल माध्यम से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button