अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Start Up सफल कैसे बनाएँ,CEOs-Experts ने सिखाए गुर:Graphic Era में Entrepreneur Festival

Chetan Gurung

Graphic Era विवि में Students को उद्यमिता और नवाचार आधारित सोच विकसित करने का मौका देने के लिए 2 दिन का Entrepreneur Festival आयोजित किया जा रहा है। जो आज शुरू हो गया। इसमें Experts खास गुर सिखाने के लिए मौजूद हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘देहरादून चैप्टर्स 2026’ के तहत स्टार्ट अप संस्कृति और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उद्घाटन सत्र में क्रॉबस्टैकल के संस्थापक एवं CEO अनमोल गोगिया ने कहा कि स्टार्टअप की शुरुआत किसी वास्तविक समस्या की पहचान और उसके प्रभावी समाधान से होती है। उन्होंने छात्रों को ग्राहकों की जरूरतों को समझने, व्यावहारिक अनुभव हासिल करने तथा फंडिंग से पहले मजबूत बिजनेस मॉडल तैयार करने की सलाह दी।

स्टार्ट अप सिंक्लैरिटी के सह-संस्थापक एवं CEO  दिव्यांश गर्ग ने कहा कि  पढ़ाई के दौरान स्टार्ट अप शुरू करने से जोखिम उठाना और सीखना आसान होता है। फेस्टिवल में पिच इन अ मिनट, इन्वेस्टर कॉन्क्लेव, आईपीएल ऑक्शन, वर्चुअल ट्रेड एक्सचेंज, केस प्रतियोगिता और बिजनेस मॉडल कैनवस जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर और IIT-Bombay के ई-सेल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में TBI की CEO सरिश्मा डांगी, वेद पाटिल, रचित कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button