उत्तराखंडदेशपर्यटनमनोरंजनराष्ट्रीयशिक्षा

संत नीब करोरी पर बनी फिल्म CM पुष्कर ने पत्नी-मंत्रियों सहित देखी:कहा,`बाबा का जीवन महान प्रेरणा से भरपूर’

Chetan Gurung

दुनिया में अपने अलौकिक चमत्कारों और अध्यात्मिक गुणों के चलते तकरीबन पूजे जाने वाले संत नीब करोरी पर आधारित फिल्म `हनुमान अंश’ को आज CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता और अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों-BJP नेताओं के साथ देखा.फिल्म देखने आने के दौरान लोगों में मुख्यमंत्री के साथ मिलने और उनके संग Selfie लेने का उत्साह भी झलका।

CM पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता के साथ बाबा नीब करोरी पर बनी फिल्म `हनुमान अंश’ देखी

———–

हाथीबड़कला स्थित `सेंट्रियो मॉल’ के PVR में मुख्यमंत्री पुष्कर ने दोपहर का Show देखा.मंत्री गणेश जोशी,  प्रदीप बत्रा सहित कई दायित्वधारी भी उनके साथ फिल्म देखने पहुंचे थे.मुख्यमंत्री पुष्कर ने फिल्म देखने के बाद कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को सत्य, सेवा, करुणा और आध्यात्मिकता का मार्ग दिखाती रही है। नीब करौरी बाबा का जीवन भी इसी महान परंपरा का प्रेरणादायी उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि बाबा की भक्ति, मानव सेवा और सभी के प्रति प्रेम का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखता है। उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ महान संतों और आध्यात्मिक परंपराओं की भूमि भी है। नीम करौली बाबा का कैंची धाम आज विश्वभर में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

PSD ने कहा कि ऐसी आध्यात्मिक विभूतियों के जीवन और संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले रचनात्मक प्रयास भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत की समृद्ध संत परंपरा, भक्ति, सेवा, प्रेम और मानव कल्याण की भावना को केंद्र में रखती है।

पुष्कर ने फिल्म के निर्माताओं एवं पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और संत परंपरा पर आधारित सकारात्मक एवं प्रेरणादायी फिल्मों से समाज में सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है.फिल्म को 7 अगस्त 2026 को हिंदी में देशभर में रिलीज किया गया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button