उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्वास्थ्य

CM पुष्कर ने अफसरों-CMO स्टाफ के साथ किया योग:21 जून को सभी से योग कार्यक्रमों में शरीक होने की अपील

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले गुरुवार को आवास पर CMO Staff और शासन के आला अफसरों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने नियमित योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर बल दिया।

 

मुख्यमंत्री के साथ प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु और उनके सभी निजी सचिव कैडर के अफसरों और कर्मचारियों-दायित्वधारियों ने लॉन में योग किया। इस मौके पर PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान एवं सम्मान प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि आज योग विश्वभर में स्वास्थ्य, मानसिक शांति एवं समग्र कल्याण के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही  मानसिक शांति, आत्मानुशासन, सकारात्मक जीवनशैली तथा जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम है।

PSD ने कहा कि योग व्यक्ति को तनावमुक्त, ऊर्जावान एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रमों में लोगों को शरीक होना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button