उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

NG Medalists को Out of Turn Job:अगस्त से चालू होगा नियुक्ति का सिलसिला!39वें राष्ट्रीय खेलों में Medal के लिए सरकार-ओलिम्पिक संघ मिल के करेंगे तैयारी:खेल मंत्री रेखा आर्य ने दी हिदायतें

Chetan Gurung

National Games के Medal Winners के लिए खुशखबरी है। उनको Out of Turn नौकरी मिलने का रास्ता खुल गया है। आज समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त तक इससे जुड़ी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए। अगले राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने के लिए खेल महकमे के अफसरों को Uttarakhand Olympic Association के साथ मिल के तैयारी में जुट जाने की हिदायत भी दी।

खास तौर पर उत्तराखंड में पिछले साल आयोजित 38वें National Games के पदक विजेता बेसब्री से सीधे सरकारी नौकरी पदक के रंग के हिसाब से लेने का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को सचिवालय के FRDC सभागार में खेल मंत्री रेखा ने कहा कि Out of Turn Job मामले में अब और देरी न की जाए। इस काम को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

उन्होंने 39वें National Games के लिए भी Uttarakhand Olympic Association के साथ मिल के तैयारी शुरू करने के निर्देश अफसरों को दिए। खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। पहले सत्र में जिन विषयों में एडमिशन होंगे उनका चयन किया जा चुका है। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज (लोहाघाट) की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जुलाई से यहां भी पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।

रेखा ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल किस तरह होंगे और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम क्या होगा, इसकी तैयारी भी उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक कर के की जाए। नई खेल नीति बनाने और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने के काम को भी तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह और उपनिदेशक शक्ति सिंह उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button