अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

कुम्भ तैयारियों पर CS AB ने दिखाई सख्ती:आपत्तियों को दूर कर 3 दिनों में GO-भूमि अधिग्रहण-आवंटन के लिए 30 जून की Deadline तय:Cultural Program में उत्तराखंडी कलाकार भी हुनर पेश करेंगे

Chetan Gurung

हरिद्वार कुम्भ मेले-2027 की तैयारियों का जायजा लेते हुए आज मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने सचिवालय में सम्बन्धित महकमों और अफसरों की बैठक में  सामने आई आपत्तियों को 3 दिनों के भीतर दूर कर निर्माण कार्यों के शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए। मेले के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमि आवंटन की कार्यवाही भी जल्द शुरू करने के लिए कहा। इसके लिए 30 जून की Deadline तय कर दी।

उन्होंने आयुक्त (गढ़वाल) विनय शंकर पाण्डेय को भूमि अधिग्रहण एवं आवंटन प्रक्रिया कुंभ मास्टर प्लान में शामिल करने,अनिवार्य रूप से कराए जाने वाले अस्थाई किस्म के कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कुंभ मेला क्षेत्र के लिए रेलवे एवं सड़क मार्ग यातायात प्लान तैयार कर फाइनल करने के लिए मेलाधिकारी सोनिका और IG योगेंद्र सिंह रावत (कुंभ), DRM (मुरादाबाद) को शीघ्र सभी बुनियादी आवश्यकताएं सुनिश्चित करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि NHAI एवं PWD के स्तर से होने वाले निर्माण और मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं। कुंभ क्षेत्र के आसपास के जनपदों में भी ट्रैफिक प्लान और पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया जाए। इसके निर्देश जिलाधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रवेश करने वाले स्थानों पर भी पार्किंग, ठहरने, खाने एवं शौचालयों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पर्याप्त संख्या में पर्यटक सूचना केंद्रों की स्थापना की जाए।

CS AB ने ये हिदायत भी दी कि कुंभ मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाएँ। प्रदेश की विभिन्न लोककलाओं के निपुण कलाकारों को इसमें अवसर दिए जाएँ। इस अवसर पर सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बृजेश कुमार संत, श्रीधर बाबू अद्दांकी, रणवीर सिंह चौहान और रेलवे अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button