Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज 6 IAS अफसरों के तबादले करते हुए सचिव C रवि शंकर और उमेश नारायण पाण्डेय की ज़िम्मेदारी बढ़ा कर उनकी TRP बढ़ाई। सचिव नितेश झा-युगल किशोर पंत और HoD की कई कुर्सियाँ संभाल रहीं दीप्ति सिंह के महकमों के बोझ को कम कर दिया।


CM पुष्कर सिंह धामी-नौकरशाहों के तबादलों को अंजाम देना शुरू
————
उम्मीदों के मुताबिक Transfer Express अब रफ्तार पकड़ने लगी है। छोटे-Junior नौकरशाहों के बाद अब Seniors इसके असर में आने लगे हैं। तबादलों का ये दौर अभी Junctions पर Train के रुकने सरीखा है। अभी तबादला Express के वंदे मातरम का रुख अपनाने की पूरी संभावना है। आज अपर सचिव (कार्मिक) नवनीत पांडे की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक C रविशंकर को सैनिक कल्याण का जिम्मा भी दे दिया।
वह कौशल विकास,सेवायोजन,वन-पर्यावरण संरक्षण, जलवायु पहले से संभाले हुए हैं। उमेश नारायण पांडे का सम्मान बढ़ाया गया। उनको पंचायती राज सरीखा अहम और बड़ा महकमा सौंप के Main Stream में लाया गया। उनके पास अभी तक पुनर्गठन,भाषा, सामाजिक अंकेषण जवाबदेही सरीखे समझ में न आने वाले काम थे। शहरी विकास को संभाल रहे नितेश को पंचायतीराज से फारिग किया गया। मुमकिन है कि उनको बाद में कोई और अहम महकमा सौंपा जाए।
सैनिक कल्याण हटने से अब युगल किशोर पंत के पास संस्कृति और सचिवालय प्रशासन सचिव के साथ ही DG-Culture की कुर्सी बची हुई है। दीप्ति से MD-Director (Minorities Corporation) हट गए। उनके पास अब Sports-युवा कल्याण महकमे रह गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि CM PSD जल्द ही शासन के साथ ही जिलों में भी DM-SSPs-SPs के स्तर पर फेरबदल को चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर जल्द अंजाम दे सकते हैं। उनके लखनऊ से देहरादून लौटने के बाद ऐसा मुमकिन है।



