
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री पद से प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के शोरगुल के बीच खामोशी संग IG Rank के 5 IPS अफसरों समेत 10 पुलिस अफसरों को इधर-उधर कर डाला। रिद्धिम अग्रवाल को कुमायूं का नया Police Chief बनाया गया है। नारायण सिंह नपल्च्याल को Director (Traffic) की चुनौतीपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। IG अनंत शंकर टाकवाले (Training) संभालेंगे: वह कार्मिक महकमा देख रहे थे, जिसको अब रिद्धिम के लिए कुर्सी खाली कर कुमायूं से लौटे योगेन्द्र रावत के हवाले कर दिया गया है।
रिद्धिम शासन में Special Secretary (Home) और SDRF प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाल रही थीं। गढ़वाल या कुमायूं Range में Boss के तौर पर भेजी गई वह पहली महिला IPS अफसर हैं। 4 धाम यात्रा और Traffic का जिम्मा संभाल रहे अरुण मोहन जोशी को अब SDRF Chief बनाया गया है। नपल्च्याल CID देख रहे थे।
मुख्यमंत्री ने Additional SP Rank के भी 5 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें सुरजीत सिंह पँवार,अरुणा भारती,जगदीश चन्द्र, लोकजीत सिंह,स्वप्न किशोर सिंह शामिल हैं। सभी के तबादला आदेश Secretary (Home) शैलेश बगौली की तरफ से जारी कर दिए गए। फेरबदल की खास बात कुमायूं Range में महिला IPS अफसर को भेजना रहा।
मुख्यमंत्री पुष्कर की प्रतिष्ठा IAS और IPS Cadre में महिला अफसरों को अहमतरीन Posting दे के उनका हौसला बढ़ाने में यकीन रखने वाले की है। IG (कुमायूं) बनने की हसरत कई IPS अफसरों की थी। रिद्धिम बाजी मार गई।