
Chetan Gurung
उधम सिंह नगर में Police ने ढोंगी-ऐयार वशीकरण धूर्त बाबा को वश में कर उसके ढोंग को सामने लाने के साथ ही जेल की हवा भी खिला डाली। ये ढोंगी महंगी कारों-गाड़ियों-पोशाकों का सहारा ले के लोगों को वश में कर उनको ठगता था। उसके दुर्दिन तब शुरू हुए, जब वह एक महिला का Rape करने के बाद उससे Rape Video को ले के Blackmail कर पैसे ऐंठने में जुटा था।
SSP मणिकांत मिश्रा ने उसको ‘मायावी इच्छाधारी बाबा’ करार देते हुए कहा कि वह अपनी ‘धूर्त-ठग’ कलाकारी से लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। वह बरेली के पीर जुनैद से ‘वशीकरण युक्त रहस्यमय कलाएं’ सीखने का दावा करता था। पुलिस के शिकंजे में वह तब आया जब रुद्रपुर कोतवाली में एक महिला ने तहरीर दे के उसकी पोल-पट्टी खोल डाली। उसने बताया कि आरोपी ने उसके घर के अंदर जमीन के नीचे दबा हुआ धन निकालने का स्वांग रचते हुए उसका बलात्कार करने के साथ ही इसकी Video भी बना ली।
वह यहीं नहीं ठहरा। फिर इस Video को Viral करने का भय दिखा के महिला से 5 लाख रुपये वसूल डाले। उसने महिला से फिर 20 लाख रुपयों की मांग शुरू कर दी। SSP ने इस पर तत्काल कार्रवाई का आदेश पुलिस को दिया। इसके लिए STF का का गठन किया। पुलिस को 9 जून की देर शाम कामयाबी हासिल हुई। उसने मुलजिम रामभक्त को डिग्री कॉलेज, रामपुर रोड- रुद्रपुर के पास गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मुंबई भागने की फिराक में था। भागने से पहले ही वह दबोच लिया।
ये नटवरलाल लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए कई शातिराना तरीके अपनाता था। वह गिरगिट की तरह रूप बदलता था। वह कभी संत का भेष धारण करता था। कभी प्रभावशाली कारोबारी बन जया करता था। उसके पास कई पोशाकें और Make-Up की भरपूर सामग्री थी। महंगे कपड़े, चमचमाती किराए की गाड़ियां और असरदार बोलचाल उसे आम लोगों के बीच एक विश्वसनीय और संपन्न व्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करती थी।
वह खुद को आध्यात्मिक गुरु बताता था। इसके जरिये उसका एकमात्र मकसद ठगी करना था। लोग उसकी बातों में इसके चलते फंस जया करते थे।ठगी को और भी विश्वसनीय बनाने के लिए ये धूर्त बहरूपिया महंगी आलीशान गाड़ियां किराए पर ले के उनमें शान से घूमता था। इससे लोगों पर उसकी अमीरी और प्रभाव का गहरा असर पड़ता था।
ये शातिर ‘बाल जलाकर पैसे बनाने’ का दिखावा करता था। वह शायद पहले से ही तैयार नोटों को गुप्त रूप से प्रदर्शित करता था। लोगों को यह भ्रम होता था कि वह ‘जादुई’ रूप से पैसे बना रहा है। वह लोगों को यह यकीन दिलाता था कि उन पर ‘काला साया’ है। उसको हटाने के लिए ‘बकरे की बलि’ आवश्यक है। यह एक क्रूर और अमानवीय तरीका था। इसके बहाने वह भोले-भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठता था। वह बलि के अनुष्ठान का दिखावा करता था।
ये ढोंगी अपने मायाजाल के जरिये लोगों को डराने और उन्हें अपने वश में करने के लिए एक और खतरनाक तरीका अपनाया करता था। वह अपने कुर्ते के अंदर एक सांप रखता था। अचानक इसे निकालकर लोगों को हैरान करता था। लोग भयभीत हो के इसको ‘दैवीय शक्ति’ मान लेते थे।
ये मायावी धूर्त संतानहीन महिलाओं की भावनाओं का क्रूर शोषण करने से नहीं चूकता था। वह उन्हें बालक पैदा करने के नाम पर बेवकूफ बनाता था। उनसे लाखों रुपये और गहने ठगता था। ‘अनुष्ठानों’ और ‘दवाओं’ का वादा करता था।
दरअसल वह इन महिलाओं की निराशा और गहरी इच्छा का फायदा उठाता था। यह भी खुलासा हुआ है कि इस ठग बाबा ने बरेली के पीर जुनैद नामक व्यक्ति से ‘वशीकरण की कलाएं’ सीखने का दावा किया था। वह लोगों को यकीन दिलाता था कि इन कलाओं के माध्यम से वह किसी को भी वश में कर सकता है। उनकी समस्याओं का समाधान कर सकता है। उन्हें धनवान बना सकता है। इससे लोग आसानी से उसकी ठगी का शिकार हो जाते थे।
यह शातिर लोगों को अपने घर या संपत्ति में जमीन के नीचे गड़े हुए ‘माया’ (धन) को निकालने का झूठा लालच देता था। वह उन्हें यह विश्वास दिलाता था कि उसके पास ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे वह गुप्त धन को खोज सकता है।
ये खुलासा भी हुआ कि वह न केवल ठगी करता था, बल्कि महिलाओं का यौन शोषण भी जम के करना उसका शगल बन चुका था। लोगों को सम्मोहित करता था और इसी अवस्था का फायदा उठाकर कई महिलाओं के साथ बलात्कार सरीखी जघन्य वारदातें भी करने से नहीं चूकता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पूर्व में भी ऐसे ही गंभीर अपराधों के लिए जेल जा चुका है। इससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति साफ दिखाई देती है।
इस महाठग का आपराधिक इतिहास कई गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों से भरा पड़ा है। इसके मुकदमों के FIR नंबर 94/2021: धारा 376 , 420 , 120B , 354 , 506 (थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर) हैं। FIR नंबर 269/2025: धारा 308 , 64(1) , 352 , 328(4) भी हैं। और भी कई मुकदमे उस पर दर्ज है।