उत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

4 धाम यात्रा शुरू होने से 1 हफ्ते पहले पूरी हो तैयारियां-CM पुष्कर का अफसरों को फरमान:हर संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे जरूर लगें:रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा:हितधारकों के भी सुझाव लिए जाएंगे

Chetan Gurung

केदारनाथ-बद्रीनाथ समेत 4 धाम यात्रा शुरू होने से 1 हफ्ते पहले ही सभी तैयारियों को पूरा करने का फरमान आज CM पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को सख्ती से दिए। ये भी निर्देश दिए गए की हर संवेदनशील स्थानों पर कैमरे जरूर लगाए जाएँ।

यात्रा प्रबंधन पर बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा की यात्रा मार्गों पर पार्किंग की व्यवस्था होटल, धर्मशाला, Home Stay और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध वाली जगह पर हों। धामों के दर्शन के लिए स्लॉट मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतर बनाया जाए। यात्रा मार्गों में संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। अधिक ट्रैफिक वाले क्षेत्रों की रियल टाइम निगरानी की जाए।

मुख्यमंत्री ने यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस से बेहतर प्लान के साथ कार्य करने, जाम की स्थिति वाले स्थानों की Real Time जानकारी सोशल मीडिया पर और अन्य माध्यमों से साझा करने, पुलिस व प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल्स पर यातायात और मौसम की जानकारी नियमित रूप से अपडेट करते रहने के निर्द्श भी दिए। यात्रा मार्गों पर पार्किंग स्थलों की जानकारी श्रद्धालुओं को गूगल मैप से मिल जाए, इसकी व्यवस्था भी करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही चार धाम यात्रा पर आएँ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। 60 प्रतिशत ऑन लाइन और 40 प्रतिशत ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई। यात्रा मार्गों से जुड़े सभी हितधारकों के साथ निरंतर समन्वय बनाया जाएगा। यात्रा वैकल्पिक मार्गों को भी सुदृढ़ किया जाएगा। अस्थाई पार्किंग विकसित करने के लिए भुगतान के आधार पर स्थानीय लोगों से भी संपर्क किया जाए।

PSD ने कहा कि यात्रा मार्ग पर Police Help Desk  स्थापित किए जाएं। आपदा संभावित क्षेत्रों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों की मदद से  निगरानी और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। क्रेश बैरियर लगाए जाएं। पुलिस और परिवहन विभाग वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाएं। वाहनों की फिटनेस का विशेष ध्यान रखा जाए। यात्रा मार्गों पर जानकारियों के लिए साइनेज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।

DGP दीपम सेठ ने बताया कि इस साल की सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा के लिए 50 थाने, 79 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 5850 पुलिस बल, 38 सीजनल (अस्थाई) चौकियां रहेंगी। ट्रैफिक के बेहतर प्रबन्धन के लिए 3 प्लान तैयार किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (गढ़वाल रेंज) के आधीन चार धाम कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। SP (ट्रैफिक) देहरादून लोकजीत सिंह प्रभारी बनाए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) के आधीन पुलिस मुख्यालय स्तर पर चार धाम सेल गठित होगा। सेल लगातार नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था करेगा। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टर में बांटा गया है। लंबे Weekend के लिए भी विस्तृत यातायात प्लान तैयार किया गया है। 17 पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।130 पार्किंग स्थलों में 43416 छोटे और 7855 बड़े वाहनों के पार्क की व्यवस्था रहेगी।

बैठक में उपाध्यक्ष (अवस्थापना अनुश्रवण परिषद) विश्वास डाबर, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, सचिन कुर्वे, डा.BVRC पुरुषोत्तम, डा. पंकज पांडेय, बृजेश कुमार संत, सचिव एवं गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, ADGP वी मुरुगेशन, अजय प्रकाश अंशुमन, IG (गढ़वाल) राजीव स्वरूप, IGP नीलेश आनंद भरणे भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button