उत्तराखंडशिक्षा

अवैध मदरसों पर कार्रवाई ने पकड़ी रफ्तार: पौड़ी में भी सील किया:CM पुष्कर का फरमान,`एक भी अवैध बचने न पाए’:अब तक 55 से अधिक मदरसों पर Action

Chetan Gurung

उत्तराखंड में CM पुष्कर सिंह धामी के सख्त फरमान के बाद अवैध रूप से संचालित मदरसों पर सरकार का डंडा और Action तेज रफ्तार पकड़ चुका है। आज पौड़ी में एक अवैध मदरसा सील कर दिया गया।

मुख्यमंत्री का सीधा फरमान है कि प्रदेश में कहीं भी अवैध मदरसा पाया जाता है तो तत्काल उस पर Action लिया जाए। देहरादून और ऊधम सिंह नगर में इस किस्म की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। अब पौड़ी में भी आज एक अवैध मदरसे को सील कर दिया।

यह मदरसा ग्रास्टनगंज स्थित मस्जिद में अवैध रूप से चलाया जा रहा था। इसको नियमों और कानूनों के खिलाफ चोरी-छिपे चलाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने हरकत में आते हुए मदरसे को सील कर दिया।

सरकार के एक बड़े अफसर ने कहा कि जहां भी इस तरह के अवैध मदरसे चल रहे होंगे, वहां तुरंत ताला जड़ने की कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री अवैध मदरसों को ले के बेहद कडक रुख अपनाए हुए हैं। प्रदेश में मदरसों की जांच और निरीक्षण तेज कर दिया गया है। अब तक प्रदेश में 55 से अधिक मदरसों को सील किया जा चुका है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button