उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

AAP सरकार-Congress पर PSD के हमलों की बौछार:बोले,`केजरीवाल ने केवल राजनीतिक रोटियां सेकी हैं’:BJP की Double Engine सरकार आई तो बढ़ जाएगी विकास की रफ्तार

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने हमलों और आक्रामक तेवरों से BJP के लिए मारक हथियार के तौर पर सामने आए हैं। वह AAP सरकार और Congress पर लगातार आक्रामक ढंग से प्रहार कर रहे।

मटियाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी संदीप सहरावत के लिए जनसभा में उन्होंने कहा कि “दिल्ली की राष्ट्रवादी जनता अब आम आदमी पार्टी के असली चेहरे को पहचान चुकी है। भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और सनातन विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों एक-दूसरे के साझेदार हैं।”

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात की और बताया कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू किया गया है। “दिल्ली में यमुना नदी की स्वच्छता को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केवल राजनीतिक रोटियां सेकी हैं।”

मुख्यमंत्री पुष्कर ने नई दिल्ली की लक्ष्मीनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभय वर्मा के समर्थन में जनसभा में कहा कि अब समय आ गया है कि जनता AAP सरकार से मिली उपेक्षा का बदला उसको वोट की चोट से दे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तराखंड में 3 वर्षों में 20,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी है। दिल्ली में भी BJP की सरकार ऐसा ही करेगी। बस डबल इंजन की सरकार की दरकार है। केजरीवाल ने दिल्ली को विश्व के सबसे प्रदूषित शहर का तमगा दिया है। 11 साल में यमुना साफ नहीं हो सकी और अब फिर से पांच साल मांग रहे हैं। जो सफाई 11 साल में नहीं हुई, वो अगले पांच साल में कैसे होगी?”

PSD ने रिठाला से भाजपा प्रत्याशी कुलवन्त राणा  के लिए प्रचार के दौरान कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण और राष्ट्रविरोधी एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आज आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में कांग्रेस से भी आगे बढ़ गई है। आज उसके संरक्षण में पानी के टैंकर माफिया फल फूल रहे हैं। दिल्ली में इस बार बदलाव की बयार बह रही है। कमल का फूल खिलना तय है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button