उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

Local Bodies Elections::पूरे दम से लड़ेगी BJP:CM पुष्कर-योगी को भी झोंका:Ex CMs-MPs-Ministers भी उतरेंगे इंतखाबी जंग में:उपलब्धि-नतीजों की कलगी लेकिन PSD के माथे ही सजेगी

40 Star प्रचारकों की List जारी:केंद्रीय नेताओं को भी सौंपी ज़िम्मेदारी:Assembly Elections का Semi Final होगा चुनाव!

Chetan Gurung

Local Bodies Elections में BJP हर हाल में Congress के साथ ही Independents का सफाया करने का Target ले के चल रही। वह पूरे दम-खम से इंतिखाबी जंग में उतरेगी। CMs पुष्कर सिंह धामी और UP वाले योगी आदित्यनाथ को भी वह जबर्दस्त ढंग से समर भूमि में झोंक रही। Ex CMs-MPs-Ministers और केंद्रीय नेताओं की भी फौज को झोंका जा रहा। Assembly Elections से पहले इस चुनाव को Semi Final और पुष्कर सरकार को ले के जनमत संग्रह भी माना जा रहा। नतीजा जो भी हो, उसकी कलगी PSD के माथे ही लगेगी या सजेगी। BJP ने आज 40 सितारा प्रचारकों की List जारी कर दी। इसमें उत्तराखंड सरकार और संगठन के सभी बड़े चेहरे और नाम शुमार किए गए हैं।

मोदी-शाह के दौर में BJP हर छोटे-बड़े चुनाव को सिर्फ चुनाव के तौर पर देखती है। उसको हर हाल में फतह चाहिए। ऐसे में उत्तराखंड में भी वह कोई ढील चुनाव नतीजों की बेहतरी के लिए देने को राजी नहीं है। वह केंद्रीय नेताओं को तो प्रचार में उतार ही रही, UP के CM योगी को भी पुष्कर का साथ कंधे से कंधा मिला के देने के लिए उत्तराखंड और उनकी जन्मभूमि भेजने का फैसला किया है। दोनों बहुत बड़े नाम हैं और चुनावों को बेपनाह ढंग से BJP की तरफ मोड़ने का दम-हुनर रखते हैं।

चुनावों की गंभीरता को BJP आला कमान के नजरिए से समझने के लिए उसकी आज जारी सितारा प्रचारकों की सूची पर एक नजर मारना काफी होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री अजय टमटा-शांतनु ठाकुर-Ex CMs रमेश पोखरियाल निशंक-त्रिवेन्द्र सिंह रावत-तीरथ सिंह रावत-विजय बहुगुणा भी शामिल हैं। MPs नरेश बंसल-माला राज्यलक्ष्मी-सुधांशु त्रिवेदी-अनिल बलूनी-कल्पना सैनी को भी मैदाने जंग में उतारा जा रहा है।

राज्य के मंत्रियों सतपाल महाराज-धन सिंह रावत-प्रेमचंद अग्रवाल-सुबोध उनियाल-सौरभ बहुगुणा-गणेश जोशी-रेखा आर्य भी List में शामिल हैं। पार्टी के प्रमुख नामों में अजय भट्ट-बंशीधर भगत-मदन कौशिक-अजेय कुमार-बिशन सिंह चुफाल-बलराज पासी-दीप्ति रावत-आशा नौटियाल-नेहा जोशी को भी Star Campaigner का दर्जा दिया गया है। ये चुनाव Assembly Elections से पहले अवाम का मूड भाँपने के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। List प्रदेश Media Incharge मनवीर सिंह ने जारी की।

इस हकीकत के मद्देनजर BJP और मुख्यमंत्री पुष्कर इस चुनाव को किसी भी सूरत में बड़े और प्रभावशाली ढंग से फतह करने की घनघोर कोशिश कर रहे। CM पुष्कर की Image और प्रतिष्ठा चुनाव Expert और जीतने का हुनर रखने वाले के तौर पर है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वह जहां भी प्रचार के लिए गए, BJP को उनमें से इक्का-दुक्का छोड़ हर सीट पर विजय मिली। ऐसे में पुष्कर घर में इतने अहम चुनाव को न हल्के में ले सकते हैं न ही Mayor-नगर पालिका-नगर परिषद-पंचायत अध्यक्ष की कोई भी कुर्सी छोड़ने को राजी होंगे।

PSD अच्छे ढंग से समझते हैं कि जीत हो या निराशाजनक नतीजे,दोनों की कलगी आखिर उनके ही माथे पर सजाई या चिपकाई जाएगी। ऐसे में अपना जलवा बिखेरने में मुख्यमंत्री रत्ती भर भी कमी कतई नहीं छोड़ेंगे। ये तय है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button