उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

Elections तैयारियां::DMs को CEO BVRC ने हफ्ते भर की दी मोहलत:फार्म-6,7,8 के लंबित मामलों को हल करने की हिदायत

Chetan Gurung

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ BVRC पुरुषोत्तम ने आज सभी DMs को वक्तव्य VC के जरिये विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर अगले एक सप्ताह के भीतर फार्म 6, 7 और फार्म 8 के मामलों को हल करने की हिदायत दी.जिलाधिकारियों ने दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के संबंध में अब तक की कार्यवाही और अवशेष मामलों की सुनवाई पर प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में बताया गया कि पूरे प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 33 हजार मतदाताओं के सापेक्ष अनमैप्ड और विसंगतियों को लेकर 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे.इनमें 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई की जा चुकी है।

1 लाख 10 हजार मतदाता ऐसे हैं जो किसी कारण सुनवाई के लिए नहीं पहुँच सके हैं। ये भी बताया गया कि ऐसे सभी मतदाताओं को फिर से सुनवाई का अवसर दिया गया है.ऐसा हर पात्र मतदाता को वोटर लिस्ट में शामिल करने की खातिर किया जा रहा है।

CEO ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दावे एवं आपत्तियों की समयबद्ध तरीके से नियमानुसार सुनवाई की जाए। सभी जनपदों के DEO से फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के निस्तारण सम्बंधी जानकारी ली.  बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button