उत्तराखंडयूथराजनीतिराष्ट्रीय

CM डैशबोर्ड से जोड़े जाएं सभी महकमे-मुख्यमंत्री पुष्कर:डाटा अपलोड के लिए दिए 15 दिन

युवाओं के रोजगार पर काम करें-काउंसलिंग पर ध्यान देने के भी हिदायत

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को सख्त ताकीद की कि सभी विभागों को CM डैशबोर्ड से जोड़ा जाए.15 दिनों के भीतर ही चल रही परियोजनाओं का डाटा सख्ती से अपलोड कराएं.प्रत्येक माह की 7 तारीख को डाटा अपलोड के लिए डेडलाइन तय किया.ये भी चेताया कि वह CM हेल्पलाईन-1905 संग CM-डैशबोर्ड की भी हर माह समीक्षा करेंगें।

CM डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी

———————–

सोमवार को सचिवालय में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सचिवों को हिदायत दी कि वे हर महीने CM डैशबोर्ड की बैठक अपने विभाग की करें. प्रत्येक माह सीएम डैशबार्ड संबंधी बैठक करे। पोर्टल यूजर फ्रैंडली हों। डैशबोर्ड में डाटा का प्रस्तुतीकरण बेहतर तरीके से किया जाए। डैशबोर्ड का मुख्य उद्देश्य जन समस्याओं का समाधान करना है। जन समस्याओं का विभाग समाधान करें.

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गरीबों के कल्याण, युवाओं के कल्याण, अन्नदाताओं और नारी सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएं। इनके परिणाम धरातल पर दिखने चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप स्कीम को डैशबोर्ड में अनिवार्य रूप से दर्शाया जाए। PM गतिशक्ति उत्तराखण्ड पोर्टल में 5 करोड़ से अधिक धनराशि की सभी परियोजनाओं को दर्शाया जाए। DM डैशबोर्ड को भी धरातल पर लाया जाए।

PSD ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्यशाला का आयोजन करें.विषय विशेषज्ञों को भी इनमें शामिल करें। उच्च शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास से Students को जोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और तकनीकि शिक्षा में प्लेसमेंट सेल के साथ ही विद्यार्थियों के लिए गाइडेंस और काउंसलिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। युवाओं के स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाए।

बैठक में उपाध्यक्ष (अवस्थापना अनुश्रवण समिति) विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, L फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, प्रमुख वनसंरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, सचिव आर.मीनाक्षी सुदंरम, शैलेश बगोली, नितेश झा, राधिका झा, दिलीप जावलकर, डॉ. BVRC पुरूषोत्तम भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button