उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

CM पुष्कर की झीलों के शहर में नौकरशाहों को सख्त लहजे में नसीहत,`MPs-MLAs-जनप्रतिनिधियों को तवज्जो देने में भूल न करें’:नैनीताल को 126 Cr के Projects का तोहफा:कालूसिद्ध मंदिर में चढ़ाया छत्र:अवाम के सुख-समृद्धि की कामना

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार की रात नैनीताल के ATI में कुमायूं के MPs-MLAs अन्य जनप्रतिनिधियों को मण्डल के Commissioner-DMs-SSPs की मौजूदगी में सरकारी तंत्र से भरपूर तवज्जो मिलने का यकीन दिलाने के बाद शनिवार को लालकुआं (नैनीताल) में लगभग 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का तोहफा झीलों के लिए विख्यात नैनीताल को दिया। उन्होंने हल्द्वानी में कालूसिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शरीक हो के छत्र चढ़ाया और राज्य के अवाम की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ नैनी झील के किनारे खुद झाड़ू लगाया और साफ-सफाई का संदेश दिया।

ATI में मण्डल के दायित्वधारियों को भी बुलाया गया था। नैनीताल के एक दायित्वधारी के अलावा बाकी MPs-MLAs और दायित्वधारियों ने तकरीबन मुख्यमंत्री की हर बात और आश्वासन पर जम के विश्वास जताया। एक Mayor ने जरूर कुछ सवाल बैठक में दागे। उनको भी मुख्यमंत्री ने संतुष्ट कर दिया। PSD लगातार ये कोशिश करते नजर आते हैं कि सरकार से जुड़े कोई भी शख्स और पार्टी के सांसद-विधायक को ये महसूस न हो कि System में उनको तवज्जो नहीं मिल रही है। अफसर उनकी बातों और उठाए जाने वाले मुद्दों को नजर अंदाज कर रहे हैं।

लालकुआं में महिलाओं में CM PSD के साथ Selfie लेने का खूब जुनून झलका

—————

CM ने अफसरों से कहा कि जनप्रतिनिधियों और दायित्वधारियों को पर्याप्त सम्मान और तवज्जो दी जाए। वे अवाम की दिक्कतों को उठाते हैं और लोगों की उम्मीदों को बोझ उनके कंधों पर रहता है। सभी MPs-MLAs-दायित्वधारी मुख्यमंत्री के आश्वासन और अफसरों को फरमान से खुश नजर आए। बैठक देर रात तक चली। मुख्यमंत्री ने उधम सिंह नगर के DM नितिन भदौरिया की रिपोर्ट पर अधीक्षण अभियंता को तत्काल मुअत्तल भी कर डाला। आज देहरादून लौटने से पहले उन्होंने कालूसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। छत्र चढ़ाया। मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ MP अजय भट्ट,MLA बंशीधर भगत-राम सिंह कैड़ा,BJP जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट-कुमायूं के Commissioner दीपक रावत,DIG रिद्धिम अग्रवाल,Mayor गजराज सिंह,DM वंदना और SSP प्रह्लाद मीणा भी मौजूद थे।

लालकुआं में PSD ने शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, सिंचाई, सीवरेज, नगर विकास, सौंदर्यीकरण और निराश्रित गौवंश संरक्षण से जुड़ी योजनाओं से जुड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किए। 25.93 करोड़ रूपये की 9 योजनाएं और 100.76 करोड़ रूपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास इनमें शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत बनाएंगी। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

कलूसिद्ध मंदिर में छत्र चढ़ाते CM PSD

————-

उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कार्यों,रक्षा, विज्ञान, खेल और अवसंरचना सहित प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बन रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’, धारा-370 की समाप्ति और कश्मीर में  रेल ब्रिज का निर्माण उनकी हालिया प्रमुख उपलब्धियों में शुमार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 3 वर्षों में 200 से अधिक भ्रष्टाचारियों को जेल भेज के Real Zero Tolerance शासन का संदेश लोगों को दिया है।

इस अवसर पर सांसद  अजय भट्ट, विधायक  बंशीधर भगत,  मोहन सिंह बिष्ट, रामसिंह कैड़ा, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पान सिंह मेवाड़ी, रंजन बर्गली, कमलेश कबडवाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व विधायक नवीन दुम्का उपस्थित रही।

मुख्यमंत्री कार्यालय के आयुक्त/सचिव दीपक रावत, DIG रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सिंह, SSP प्रह्लाद मीणा ADM विवेक रॉय और नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button