अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

गौरव!North America की शीर्ष चोटी पर फहरा Graphic Era Flag:राजेन्द्रनाथ ने फतह की 6,190 मीटर की ऊंचाई GEGI के प्रमुख डॉ कमल घनशाला ने कहा,`Students-युवाओं को इस कामयाबी से मिलेगी प्रेरणा’

GEGI के प्रमुख डॉ कमल घनशाला ने कहा,`Students-युवाओं को इस कामयाबी से मिलेगी प्रेरणा’

www.chetangurung.in

पर्वतारोही राजेंद्र सिंह नाथ ने जीवट और हौसले का जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए Graphic Era विवि का झंडा उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर फहरा दिया। उन्होंने 6,190 मीटर की ऊंचाई फतह की.

SDRF के जवान राजेंद्र ने 23 जून को माउंट डेनाली फतह करके यह कीर्तिमान स्थापित किया। ये कारनामा कर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का नाम भी रोशन किया.माउंट डेनाली उत्तरी अमेरिका महाद्वीप स्थित अलास्का की सबसे ऊंची चोटी है।  नाथ ने कई दिनों तक चलने और 12 घंटे ग्लेशियर की दुर्गम चढ़ाई करने के बाद Mission फतह किया। उन्होंने तेज बर्फीली हवाओं और -25 से -30 डिग्री सेल्सियस तापमान की चुनौतियों का सामना अभियान के दौरान किया। पर्वत की चोटी पर  उन्होंने तिरंगे के साथ उत्तराखंड पुलिस और ग्राफिक एरा का झंडा फहराया।
राजेंद्र पूर्व में यूरोप महाद्वीप के माउंट एल्ब्रस, अफ्रीका महाद्वीप के माउंट किलिमंजारो और साउथ अमेरिका महाद्वीप के माउंट एकोन्कागुआ को फतह कर वहां ग्राफिक एरा का झंडा फहरा चुके हैं।
ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने राजेन्द्र को उनकी नवीनतम उपलब्धि बधाई देते हुए कहा कि उनकी ताजातरीन सफलता से ग्राफ़िक एरा के साथ ही पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। ग्राफिक एरा के Students को उनकी कामयाबी से चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button