उत्तराखंडक्राइमराष्ट्रीय

Big Breaking!!घूसखोर मंडी सचिव Red Handed Arrest:CM पुष्कर के Vigilance ने 1,20,000 लेते दबोचा:Operation Zero Tolerance का फर्राटा

Chetan Gurung

Vigilance की Team के जाल में आज काशीपुर के मंडी समिति सचिव (प्रभारी) पूरन सैनी को 1,20,000 रूपये की घूस लेते Red Handed धर-दबोच लिया। CM पुष्कर सिंह धामी की सख्त हिदायत पर Operation Zero Tolerance फर्राटा भर रही।

CM Pushkar Singh Dhami-Free hand given to Vigilance to end corruption

———————————-

हल्द्वानी के Vigilance दस्ते ने मंगलवार को पूरन सैनी (पुत्र हरी सिंह) को घूस लेते तब दबोच लिया जब वह मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की एवज में प्रति लाइसेंस ₹60,000  ले रहा था। ऐसे 2 केस थे। इसकी शिकायत पर सतर्कता महकमे ने शुरुआती जांच की। इस जांच में पहली नजर में घूस मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद Vigilance की Team ने योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया। पूरन इसमें फंस गया।

सतर्कता महकमे ने सैनी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। Vigilance महकमे का जलवा और उपलब्धियां पुष्कर शासन में चरम पर है। तमाम अहम महकमे के छोटे-बड़े अफसर-कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हो रहे। जेल में कैदियों की तादाद बढ़ा रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Vigilance महकमे को भ्रष्टाचार-घूसख़ोरी के खात्मे के लिए Free Hand दिया हुआ है।

CM PSD ने दोहराया कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है। इस मामले में Zero Tolerance की Policy अपनाई जा रही है। भ्रष्टाचारी कितना ही रसूख वाला और बड़ा हो, बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। उत्तराखंड में ईमानदार शासन व्यवस्था सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button