
Chetan Gurung
देश की प्रथम नागरिक President द्रौपदी मुर्मु 3 दिनों के दौरे पर देहरादून पहुँच गईं। जौली ग्रांट Airport पर Governor लेफ्टिनेंट जनरल (Ret) गुरमीत सिंह और CM पुष्कर सिंह धामी ने उनकी आगवानी की और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
Jolly Grant Airport पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करते Governor गुरमीत सिंह (ऊपर) और CM पुष्कर सिंह धामी (नीचे)
——————-
राष्ट्रपति की आगवानी और स्वागत करने वालों में उत्तराखंड के पूर्व CM डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, BJP प्रदेश अध्यक्ष और MP महेंद्र भट्ट,नरेश बंसल,मंत्री गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, Chief Secretary आनंदबर्द्धन, DGP दीपम सेठ, DM सविन बंसल,SSP अजय सिंह और अन्य शामिल थे।
राष्ट्रपति द्रौपदी राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना को आम लोगों के प्रवेश और घूमने के लिए खोलेंगी। ऐसा पहली बार होगा। दिल्ली स्थित President Estate को भी साल में एक बार आम लोगों के घूमने के लिए खोला जाता है। राष्ट्रपति के आगमन के चलते आज दोपहर से ले के शाम तक शहर की प्रमुख सड़कों में Traffic जबर्दस्त जाम रहा।