अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

PM मोदी के बाद CM पुष्कर मिले BJP Chief नितिन नबीन से:फिर International Trade Fair में बढ़ाया राज्य के उद्यमियों का हौसला:कहा,`उत्तराखंड के Products को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय बाजार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता’

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी शिष्टाचार भेंट के साथ ही India International Trade Fair-2026 में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में शिरकत करते हुए उत्तराखण्ड पवेलियन की विधिवत Opening की। पवेलियन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भेजे गए Local Products, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी को स्टॉल में जा के देखा। राज्य के उद्यमियों से बात कर के उनका उत्साह और हौसला बढ़ाया।

BJP Chief नितिन नबीन को नई दिल्ली में शॉल ओढ़ाते CM पुष्कर सिंह धामी

———–

IITF में उत्तराखंड पवेलियन का दीप जला कर उद्घाटन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

—————

प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद CM पुष्कर पहले पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख से मिले। उनको गुलदस्ता भेंट किया। शॉल ओढ़ाया। दोनों में पार्टी को मजबूत करने और आने वाले विधानसभा चुनाव समेत कई अहम मसलों पर चर्चा हुई। पार्टी की सोच से जुड़ा मार्गदर्शन भी नितिन नबीन से हासिल किया। इसके बाद वह Trade fair पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के पारंपरिक उत्पाद न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिये प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा नए बाजारों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। PM नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कौशल को संरक्षण देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ की भावना के अनुरूप उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमों को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों को आधुनिक तकनीक, बेहतर पैकेजिंग, गुणवत्ता संवर्धन और प्रभावी विपणन के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाए।

PSD ने कहा कि इन उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सतपाल महाराज, विधायक भरत सिंह चौधरी, सचिव विनय शंकर पांडेय भी थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button