अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

अल्टिमेट हिमालयन MTB Challenge साइकिल रेस को हरी झंडी:मसूरी में खत्म होगी:मंत्री राम सिंह ने कहा,`उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत-कुदरती सौन्दर्य से रूबरू होगी दुनिया’

Chetan Gurung

अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश में इस तरह के साहसिक खेलों का आयोजन हो रहा है। इसका मुक्तेश्वर से शुरू होना भी विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल की इस आयोजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र खास तौर पर किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिलाधिकारी रहते हुए धीराज ने कुमाऊं की संस्कृति एवं परंपराओं तथा पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों को एक गुलदस्ते के रूप में जोड़कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रदेश के सभी क्षेत्रों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सचिव धीराज ने बताया कि अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज-2026 साइकिल रेस प्रदेश के 10 जनपदों से गुजरते हुए लगभग 658 किलोमीटर का सफर तय कर 26 नवंबर को मसूरी में संपन्न होगी।

उन्होंने बताया कि 18 राज्यों तथा एयरफोर्स, आर्मी व ITBP के कुल 66 व्यक्ति इसमें प्रतिभाग कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार इसका आयोजन कर रही। इसका उद्देश्य केवल साइकिलिंग प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि उत्तराखंड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एडवेंचर टूरिज्म, माउंटेन साइक्लिंग और साहसिक खेलों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस दौरान प्रबंध निदेशक (KMVN) विनीत तोमर, CDO अरविंद कुमार पाण्डेय, प्रबंधक (KMVN) मनीष सिंह भी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button