उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

प्रमुख सचिव सुधांशु की हिदायत,`SC की हिदायतों के मुताबिक Fire Line पर Work Plan जल्द तैयार करें:Forest Corporation की कमाई बढ़ाएँ’

Chetan Gurung

प्रमुख सचिव (वन) रमेश कुमार सुधांशु ने आज सचिवालय में कैम्पा Project के कार्यों और Budget की समीक्षा के दौरान सुप्रीम कोर्ट की हिदायतों के मुताबिक फायर लाइन से संबंधित Work Plan जल्द मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगल की आग को थामने और नियंत्रण के लिए कैम्पा के अंतर्गत प्रावधानित Budget की जानकारी लेने के साथ ही इससे निपटने की पूर्व तैयारियों का मदवार विवरण उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने Maintenance of Plantation and Nursery के अंतर्गत किसी भी दो वन प्रभागों के चयनित कार्यों का मेंटेनेंस कंपोनेंट सहित विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के निर्माण के संबंध में कहा कि आवश्यक अनुमति प्राप्त होते ही कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए। सर्किल वार वित्तीय प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन सर्किलों की वित्तीय प्रगति कम है, उनकी रिपोर्ट तैयार कर स्पष्ट उल्लेख किया जाए।

RKS ने कैम्पा के अंतर्गत लंबित कार्यों एवं बैकलॉग पर पिछले तीन वर्षों में प्राप्त धनराशि का वर्षवार विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने पर ज़ोर दिया। वन विकास निगम की योजनाओं की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय प्रबंधन एवं अब तक व्यय बजट की जानकारी ली गई।

उन्होंने निगम की आय में वृद्धि के उद्देश्य से तराई क्षेत्र के डिवीजनों के वर्क प्लान की स्थिति का पूरा विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत धनराशि के उपयोग के लिए दो परियोजना प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। वन्यजीव प्रबंधन के अंतर्गत गोहरी रेंज में चौरासी कुटिया के पुनरोद्धार कार्य की समीक्षा के लिए आगामी सप्ताह में अलग से बैठक आयोजित करने के लिए भी कहा।

राज्य पोषित योजना के अंतर्गत पौड़ी के यमकेश्वर क्षेत्र में कोड़िया-किमसार-गंगा भोगपुर मोटर मार्ग से संबंधित वन मार्ग कार्यों के लिए अवशेष किस्त की धनराशि के लिए शीघ्र डिमांड प्रस्तुत करने की हिदायत जारी की गई। वनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन तथा वनीकरण एवं संरक्षण से संबंधित कार्यों को एकीकृत करते हुए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के लिए भी कहा।

सुधांशु ने Eco-Tourism के अंतर्गत अवस्थापना विकास से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा आगामी 10 दिनों के भीतर इसकी टेंटेटिव रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ये बताया गया कि लोकार्ट से बिनसर महादेव वन क्षेत्र तक ट्रेक रूट, ट्रेल ओपनिंग, कैंपिंग स्थल एवं पक्षी आधारित पर्यटन से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष के अंतर्गत दी जाने वाली राहत राशि में वृद्धि के संबंध में भी प्रस्ताव तैयार करने,केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में बढ़ाई गई आपदा राहत राशि के प्रावधानों का परीक्षण करते हुए राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष के मामलों में राहत राशि बढ़ाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चीड़ पिरूल के संग्रहण के संबंध में विभाग को इस सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा।

सुधांशु ने पर्वतारोहण एवं ट्रेकिंग गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में बैठक आयोजित करने तथा प्रत्येक जनपद में खनन कार्यों के लिए वन डिस्ट्रिक्ट-वन RO का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। बैठक में PCCF (HoFF) कपिल लाल, CEO-कैम्पा BK गांगटे,MD (वन निगम) नीना ग्रेवाल, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, APCCF (नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधक) सुरेंद्र मेहरा भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button