
Chetan Gurung
टनकपुर/देहरादून: CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर में नवयुवक रामलीला कमेटी के दशहरा महोत्सव में श्रीमद्भागवत कथा में हिस्सा लिया और माँ पूर्णागिरि व माँ शारदा की पावन भूमि पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने यहाँ कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आधुनिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पहचान को भी नए आयाम दिए जाएं। इस मौके पर PSD का लोगों ने अभिनंदन करते हुए विशाल माला उनको पहनाई गई। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ कुछ पल कार्यक्रम के दौरान गुजारे।





उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और उत्तराखण्ड भी विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के अंतर्गत जनपद की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। टनकपुर में लगभग ₹237.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक ISBT का निर्माण कराया जा रहा है। शारदा घाट का पुनर्विकास, गोल्ज्यू कॉरिडोर का निर्माण और माँ पूर्णागिरि क्षेत्र में सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।
पुष्कर ने कहा कि माँ पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ककराली गेट से धाम तक ₹8.10 करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था विकसित की जा रही है। Sports Hostel-टनकपुर के युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित ‘मुख्य सेवक संवाद’ में आमजन की समस्याएं सुन कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में DM मनीष कुमार,SP रेखा यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, टनकपुर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार मौजूद थे।



