Blog

Monsoon धीमा पड़ते ही युद्धस्तर पर ‘गड्ढा मुक्त सड़क अभियान’शुरू: मुख्यमंत्री PSD ने तय की है 15 अक्टूबर तक की Deadline:बोले,`खुद भी अचानक Inspection करेंगे’:मंत्री गणेश जोशी ने भी ब्रिगेडियर थापा से डाकरा-गढ़ी कैंट में सड़कों पर जुटने के लिए कहा

Chetan Gurung

Monsoon के हल्का पड़ने के साथ ही भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों को नए सिरे से बनाने और दुरुस्त करने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में युद्धस्तर पर कार्य शुरू हो गया है। 15 October तक ये अभियान पूरा करने के लिए सख्ती से ताकीद की गई है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल और मैदानी क्षेत्रों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुट गई हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार गड्ढा मुक्त सड़क अभियान की निगरानी की जा रही है।

CM पुष्कर सिंह धामी-सड़कें जल्दी और स्तरीय बनाने के निर्देश


मुख्यमंत्री पुष्कर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क मरम्मत के नाम पर किसी भी प्रकार की खानापूर्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। काम निर्धारित मानकों के अनुरूप और टिकाऊ होना चाहिए। जोर केवल गड्ढे भरने पर नहीं, बल्कि ऐसी गुणवत्तापूर्ण मरम्मत पर होना चाहिए, जो लंबे समय तक टिक सके। आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। मानकों की अनदेखी, घटिया काम या अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

पहाड़ी जिलों में मुख्य मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण व संपर्क मार्गों को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पहाड़ में सड़कें शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और पर्यटन जैसी आवश्यक सेवाओं की जीवनरेखा हैं। विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रही हैं। जहाँ सामान्य पैचवर्क की आवश्यकता है वहाँ तत्काल मरम्मत और अधिक क्षतिग्रस्त हिस्सों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

CM PSD ने चेताया है कि 15 अक्टूबर के बाद वह स्वयं औचक दौरा कर सड़कों की स्थिति और मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का जायजा लेंगे। मानसून के बाद सड़क नेटवर्क को पूरी तरह सामान्य होना चाहिए। मसूरी विधायक और मंत्री गणेश जोशी ने भी डाकरा-गढ़ी कैंट की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए President Cantt Board ब्रिगेडियर RS थापा को कार्य शुरू करने के लिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button