अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

वैज्ञानिक व Graphic Era के चांसलर डॉ VK सरस्वत को INAE Lifetime Contribution Award:GEGI Chief डॉ कमल घनशाला ने कहा,`GE परिवार के लिए बहुत बड़ा सम्मान’

Chetan Gurung

Graphic Era डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर डा.VK सारस्वत को  इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग के प्रतिष्ठित लाइफ टाइम कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड इन इंजीनियरिंग-2026 के लिए चुना गया है।

प्रख्यात वैज्ञानिक  डा. सारस्वत का रक्षा अनुसंधान, तकनीकी विकास और नवाचार के क्षेत्र में कई दशकों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। वह DRDO के DG और रक्षा मंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। पृथ्वी, धनुष, प्रहार और अग्नि-5 जैसी मिसाइलों के स्वदेशी विकास, बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम, तेजस लड़ाकू विमान और परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में उनकी अहम भूमिका रही है।

डा. सारस्वत नीति आयोग के सदस्य भी हैं। रणनीतिक रक्षा तकनीक, साइबर सुरक्षा तथा वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। उन्हें भारत सरकार के प्रतिष्ठित पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (INAE) का लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड  इंजीनियरिंग, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में असाधारण एवं दीर्घकालीन योगदान देने वाली हस्तियों को मिलने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है।

यह सम्मान पूर्व राष्ट्रपति डा.APJ अब्दुल कलाम, रतन टाटा, नारायण मूर्ति और अजीम प्रेमजी जैसी दिग्गज हस्तियों को भी मिल चुका है। डा.सारस्वत को यह सम्मान मिलना उनके दशकों लंबे वैज्ञानिक सफर, राष्ट्र निर्माण में तकनीकी योगदान और देश की रक्षा क्षमताओं को नई मजबूती देने वाली उनकी दूरदर्शी सोच की बड़ी पहचान है।

Graphic Era समूह के प्रमुख डॉ कमल घनशाला ने डॉ सारस्वत को सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि ग्राफिक एरा परिवार के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय की शोध, नवाचार और उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता को ये सम्मान और मजबूती प्रदान करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button