Blog

अलग-अलग देशों के व्यंजनों की सोंधी खुशबू से महका Graphic Era Campus:8 देशों के Students ने तैयार किए लजीज Dish:अपने देशों की खान-पान से जुड़ी संस्कृति-परंपरा का उत्कृष्ट नमूना किया पेश

Chetan Gurung

Graphic Era विवि का Campus आज 8 देशों के छात्र-छात्राओं के हाथों तैयार अपने-अपने देशों के पारंपरिक लजीज व्यंजनों से महक उठा। सभी Students ने अपनी संस्कृति और अनूठे स्वाद की झलक पेश की।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में क्यूलिनरी फेस्ट-2026 में व्यंजनों की नुमाइश की गई। फेस्ट में तुर्की, रूस, मिस्र, म्यांमार, इस्वातिनी, केन्या, नेपाल और लाइबेरिया के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने देशों के  व्यंजन तैयार किए। नेपाल के Students ने सेल रोटी, गोरखाली चटनी और वेज मोमो, म्यांमार की टीम ने फ्राइड टोफू  व फ्राइड वेजिटेबल्स, लाइबेरिया के छात्रों ने एगप्लांट स्ट्यू, रूस के छात्र ने लेज़गी खिनखाल को तैयार किया।

मिस्र के छात्र ने इजिप्शियन शावरमा, केन्या की छात्रा ने मंडी और ज़ेगे, इस्वातिनी के छात्र-छात्राओं ने चॉकलेट एवं वनीला केक, डंक्ड विंग्स और कबाब, जबकि तुर्की के छात्र-छात्राओं ने कैबेज रोल और किर पिदे तैयार कर सभी को अपने-अपने देशों के पारंपरिक स्वाद से परिचित कराया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने इन व्यंजनों का स्वाद लिया। Fest का आयोजन यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट और डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स ने संयुक्त रूप से किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button