उत्तराखंडदेशमनोरंजनयूथराष्ट्रीय

Oho Radio 89.2 FM सुनिए अब:CM पुष्कर ने कहा,`Radio की अहमियत आज भी बहुत अधिक’:सेवा का उद्घाटन किया

Chetan Gurung

Oho Radio 89.2 FM आज से मनोरंजन और अन्य खबरों के साथ राजधानी के श्रोताओं की सेवा और उनको Entertain करेगा। CM पुष्कर सिंह धामी ने आज इस लोकप्रिय Radio की आधिकारिक शुरुआत करने के दौरान कहा कि रेडियो आज भी जनसंवाद, जनजागरूकता और सामाजिक चेतना का बेहद असरदार जरिया है। ओहो रेडियो सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने तथा जनहित से जुड़े विषयों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसकी पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में रेडियो की भूमिका अहम रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संचार मंचों के माध्यम से उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक भाषाओं, लोक कलाओं, लोक संगीत तथा स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। आज के डिजिटल युग में भी रेडियो की विश्वसनीयता और उपयोगिता बनी हुई है।

PSD ने कहा कि स्थानीय मुद्दों, सकारात्मक समाचारों और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में Community और FM Radio की अहमियत को नकार नहीं सकते हैं। ओहो रेडियो 89.2 से उम्मीद जताई कि वह उत्तराखण्ड के विकास और सांस्कृतिक समृद्धि को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, ओहो रेडियो के RJ कवीन्द्र सिंह Aka काव्य मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button