उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

विकसित Uttarakhand Vision-2047 पर नौकरशाहों ने की Brainstorming:Dec-26 तक Plan Ready-प्रमुख सचिव सुधांशु

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई वाली सरकार की सोच के मुताबिक “Viksit Uttarakhand Vision 2047” के लिए क्या बड़े और अहम फैसले लिए, जाएँ, इस पर शीर्ष नौकरशाहों ने आज Civil Services Institute राजपुर में Brainstorming की।

प्रमुख सचिव (CM-वन और वित्त) रमेश कुमार सुधांशु ने बताया कि विकसित उत्तराखण्ड Vision-2047 जैसा सरकार चाहती है, वैसा ही तकरीबन तैयार है। अगले चरण में Districts के लिए भी District Level Vision-2047 कार्ययोजना बनाई जाएगी। दिसम्बर-2026 तक इसको तैयार कर लिया जाएगा । बैठक में विजन 2047 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महकमों में तालमेल और राज्य में उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल पर बल दिया गया।

राज्य के प्रमुख ग्रोथ ड्राइवरों उद्यानकी, पर्यटन, सूक्ष्म तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने वाली रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि राज्य में समावेशी विकास सुनिश्चित करने तथा महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यबल में भागीदारी बढ़ाने की खातिर बालिकाओं में शुरूआत से ही STEM शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया जाए।

ये भी राय सामने आई कि Identified समस्त संकेतकों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए गुणवत्तायुक्त डाटा सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक स्तर पर डाटा ईकोसिस्टम के सुदृढ़ीकरण की खातिर केन्द्रीयकृत डाटा सिस्टम बनाया जाए। Seminar में प्रमुख सचिव (Planning) डॉ R मीनाक्षी सुन्दरम,गृह सचिव शैलेश बगौली,सचिव रविनाथ रमन,डॉ पंकज पांडे,विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते और सभी सचिव,अपर सचिव, मण्डलायुक्त सहित समस्त जिलाधिकारी,सेतु आयोग व CPPGG Experts ने शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button