
Chetan Gurung
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) Projects में देरी पर आज आवास महकमे के सचिव डॉ. R राजेश कुमार समीक्षा बैठक के दौरान मातहत जिम्मेदार अफसरों पर खासे गरम हुए और उनको 15 अगस्त 2026 की Cut Off तारीख देते हुए परियोजनाओं को पूरा करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने अल्टिमेटम दिया कि इसके बाद भी काम न होने पर जिम्मेदार Developers पर MoU की करार की शर्तों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CM पुष्कर सिंह धामी केआवास योजनाओ को जल्द पूरा कर लाभार्थियों को जल्द इसका लाभ देने के निर्देश हैं
————–

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के AHP (अफोर्डेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप) योजना से जुड़ी निर्माण Agencies के कार्यों की समीक्षा की गई। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर सचिव डॉ RRK बेहद नाराज दिखाई दिए। उन्होंने साफ लफ्जों में चेताया कि इसके कार्यों में किसी भी किस्म की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संयुक्त मुख्य प्रशासक दिनेश प्रताप सिंह, उप सचिव धीरेन्द्र रावत मौजूद थे। सचिव (आवास) ने समीक्षा में पाया कि कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य तय रफ्तार से बहुत धीमे हैं। इसके लिए जिम्मेदारों को उन्होंने फटकार लगा डाली। उन्होंने संबंधित Developers से खरे और रूखे लहजे में कहा कि लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Dr RRK ने कहा कि कई परियोजनाएं अंतिम चरण में हैं। शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कर लाभार्थियों को जल्द से जल्द मकानों का कब्जा उपलब्ध कराया जाना चाहिए। 15 अगस्त तक काम पूरा नहीं होता है तो कार्रवाई के लिए Developers भी तैयार रहें। उनको MoU की शर्तों का पालन कर तय समय सीमा में Projects को हर हाल में पूरा करना होगा।
सचिव Dr R राजेश ने MDDA अफसरों को धौलास Housing Projects के अंतर्गत आवंटन संबंधी सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकार सुनिश्चित कर रही है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समय पर आवास उपलब्ध हो। अधिकारियों को Projects के नियमित Monitoring और स्थलीय निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश भी उन्होंने दिए।



