
Chetan Gurung
BJP (उत्तराखंड) की प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने आज महाराणा प्रताप Sports College स्थित हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित ‘स्पेशल ओलंपिक भारत–नेशनल चैंपियनशिप’ के विजेताओं को पदक प्रदान करते हुए कहा कि स्पेशल खिलाड़ियों में कुछ स्पेशल कर दिखाने की अद्भुत प्रतिभा होती है।


उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी लगन, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सिद्ध किया है कि सफलता के मार्ग में कोई भी चुनौती बाधा नहीं बन सकती। उनका साहस, खेल भावना और निरंतर आगे बढ़ने का जज़्बा पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी है।
दीप्ति ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक आयोजन विशेष खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। समाज में समान अवसर, सम्मान और समावेशिता का संदेश देते हैं। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ समाज को भी सकारात्मक दिशा देते हैं।



