उत्तराखंडदेशपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीय

आप घर ही रहिए-सरकार आपकी चौखट आ के समस्या-दिक्कत सुलटाएगी-CM पुष्कर:खुद मौके पर कई समस्याओं-मांगों पर हाथों-हाथ लिया Action:बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी पर कहा,`ये बेहद गंभीर मसला-सियासत नहीं होने देंगे:कठोरतम कार्रवाई होगी’

Chetan Gurung

CM के तौर पर कुर्सी संभालने के Record 5 साल पूरे होने पर प्रदेश भर में लोगों की सेवा-सुशासन-समर्पण के संकल्प को अंजाम देने का संदेश फैलाने की खातिर पुष्कर सिंह धामी ने आज गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में ‘आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार‘ कार्यक्रम में लोगों से कहा कि उनका मकसद शासन और आम लोगों के बीच की खाई को खत्म कर लोगों में ये अहसास जगाना है कि सरकार उनकी है और उनकी इच्छा के मुताबिक चलेगी। वह चाहते हैं कि प्रशासन खुद लोगों की चौखट पर पहुँच के उनकी दिक्कतों-समस्याओं को दूर करें। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को मौके पर सुना और उनको दूर करने के लिए अफसरों को तत्काल निर्देश भी दिए।

 

वृद्ध महिला को स्नेहपूर्वक कंधे पर हाथ रख के मुख्यमंत्री PSD ने उनका हाल-चाल पूछा

—————–

मुख्यमंत्री पुष्कर ने महिलाओं से पूछ के तकली भी काती

————-

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन एवं समर्पण के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अवाम के बीच पहुंचकर अपनी जवाबदेही निभा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सीमान्त गांवों को प्रथम गांव के रूप में पहचान दिलाए जाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी CM PSD ने किया

————

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ने बीते वर्षों में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। पहली बार राज्य में G-20 की बैठकों का सफल आयोजन हुआ। National Games का ऐतिहासिक आयोजन हुआ। शीतकालीन यात्रा प्रारंभ की गई। राज्य में 3.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए हैं। एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश पर कार्य शुरू हो चुका है।

CM पुष्कर सिंह धामी के साथ सेल्फी लेने के लिए महिलाओं में बेहद होड़ दिखाई दी

————

PSD ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। GST संग्रह और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज हुई है। स्टार्टअप, पर्यटन और होमस्टे के क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है। रिवर्स पलायन की सकारात्मक तस्वीर सामने आ रही है। समान नागरिक संहिता लागू कर देश में ऐतिहासिक पहल की गई है। धर्मांतरण विरोधी कानून, नकल विरोधी कानून तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर प्रदेश में अब तक 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा कि चमोली में पिछले पांच वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। बदरीनाथ धाम, माणा, नीति एवं आसपास के क्षेत्रों में मास्टर प्लान के अंतर्गत व्यापक कार्य किए जा रहे है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।हेली एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से वर्ष 2024 से अब तक चमोली के 76 गंभीर मरीजों को समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाकर उनका जीवन बचाया गया है।

CM पुष्कर ने बदरीनाथ मंदिर चोरी को बेहद गंभीर करार देते हुए कह कि सरकार इस पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होने देगी। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।  अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री, स्वीकृति पत्र एवं वित्तीय सहायता वितरित कर सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।

शिविर में 7,472 लोगों ने प्रतिभाग किया। 1,737 आवेदनों का शिविर के दौरान ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया। 203 शिकायतें प्राप्त हुईं। 172 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर के माध्यम से 4,632 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

विकासखंड नन्दानगर के ग्राम खलतरा की सरिता देवी की मांग पर झंगोरा मंड़ाई एवं प्रोसेसिंग मशीन उपलब्ध करवाई। विकासखंड दशोली के ग्राम रौली ग्वाड़ के नीरज भट्ट की गुजारिश पर लिलियम फूलों की खेती के लिए एक माह के भीतर बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अफसरों को दिए गए। विकासखंड ज्योतिर्मठ के ग्राम बड़ागांव के गुलशन सिंह राणा की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनका प्रस्ताव स्वीकृत कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए।

विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने PWD में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता को आज ही सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पंजीकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं वित्तीय सहायता भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला,  DM गौरव कुमार, SP सुरजीत सिंह पंवार, CDO डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, ADM विवेक प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका परिषद गोपेश्वर अध्यक्ष संदीप रावत, नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग अध्यक्ष गणेश शाह, महिला आयोग उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, दायित्वधारी हरक सिंह, रामचन्द्र गौड़, बलवीर घुनियाल, BKTC उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button