उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

PRD जवानों को बीमार-घायल होने पर भरण-पोषण के लिए आर्थिक चिंता से छुट्टी:`Hospital में ईलाज अवधि का मानदेय 6 महीने तक मिलेगा’-मंत्री रेखा आर्य:CM पुष्कर की घोषणा के मुताबिक माने जाएंगे On Duty

Chetan Gurung

PRD जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी और राहत की खबर है। उत्तराखंड सरकार ने उनसे जुड़े बेहद अहम फैसले पर आदेश जारी कर दिया। इसके मुताबिक अब उनको Duty या Training के दौरान बीमार अथवा घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने पर ईलाज की अवधि का मानदेय मिलेगा। खेल और युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के मुताबिक जारी इस आदेश से PRD जवानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। उन्हें इलाज के दौरान परिवार की फिक्र करने से फारिग कर दिया गया है।

 

Minister of Sports and YK Rekha Arya


मंत्री रेखा के मुताबिक PRD Volunteers मुश्किल हालात में भी अलग-अलग महकमों में सेवाएं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रहे हैं। ड्यूटी के दौरान किसी दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में उनके साथ खड़ा रहना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ अस्पताल में भर्ती रहने की अवधि को ‘On Duty’ मानते हुए अधिकतम 180 दिनों तक मानदेय देने की व्यवस्था लागू की गई है।

उन्होंने बताया कि शासन ने इसकी मानक संचालन प्रक्रिया (SoP) जारी कर दी है। पात्र PRD स्वयंसेवकों को तय प्रक्रिया के अनुसार इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर की अगुवाई में सरकार PRD जवानों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए लगातार ठोस निर्णय ले रही है। भविष्य में भी उनके हितों और कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button