उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

Big News::CM पुष्कर के हर प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री गडकरी की OK:उत्तराखंड को हजारों करोड़ के Projects के तोहफे

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी के हजारों करोड़ रूपये के प्रस्तावों को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक में मंजूरी दे के राज्य में विकास के नए फाटकों को खोल दिया। PSD ने राज्य में सड़क एवं ढांचागत विकास पर और अधिक तेजी और प्रमुखता से कार्य करने पर मजबूती से ज़ोर दिया। खास पहलू ये रहा की उन्होंने जो भी प्रस्ताव बैठक में रखे, सभी को मंजूरी मिलती चली गई।

मुख्यमंत्री PSD के मजबूती और तथ्यात्मक अंदाज में पेश प्रस्तावों को स्वीकार करने में केंद्र कतई नहीं हिचका। पुष्कर ने अपनी टीम के साथ राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावशाली अंदाज में बात रखी। राज्य के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का अनुरोध किया।

बैठक में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए राज्य में लगभग ₹750 करोड़ लागत की परियोजनाओं को मंजूर किया गया। NHO के अंतर्गत 5 प्रमुख परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इनकी अनुमानित लागत लगभग ₹2966 करोड़ है। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 तक की ₹530.11 करोड़ की लंबित प्रतिपूर्ति राशि शीघ्र अवमुक्त करने का अनुरोध किया। अर्धकुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार बाईपास परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने पर बल दिया।

उन्होंने कोटद्वार बाईपास परियोजना के कार्यों तेजी से करने की जरूरत जताई। दोनों ही प्रस्तावों को सहमति प्रदान की गई। National Highways पर Spur के माध्यम से अन्य मार्गों के संयोजन के लिए कुछ परियोजनाओं के लिए लगभग ₹3000 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री ने किया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इन पर सहमति जताई। अल्मोड़ा सिकुड़ा बैंड से NH-309 तक टनल सहित मोटर मार्ग निर्माण के लिए लगभग ₹300 करोड़ की परियोजना पर चर्चा और सैद्धान्तिक सहमति की गई।

राज्य में आपदा प्रबन्धन में सफल और कुशल कार्यों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने ULMMC के माध्यम से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में उपचारात्मक कार्यों के लिए DPR तैयार करने के लिए MoU करने का अनुरोध किया। मंत्रालय ने इसे स्वीकृत कर दिया। PSD ने BRO से संबंधित लंबित ऋषिकेश–गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के हिना–तेखला–नेताला–गरमपानी खंड की DPR तथा जोशीमठ बाईपास मार्ग के संशोधित प्रस्तावों (COS) को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया।

CM PSD ने अत्यंत कम दरों पर प्राप्त निविदाओं के मामलों में अतिरिक्त परफॉर्मेंस सिक्योरिटी की वर्तमान व्यवस्था में संशोधन करने की जरूरत जताई। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से इन सभी परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड में सड़क संपर्क एवं आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि ऐसा हुआ तो राज्य के सीमांत क्षेत्रों का विकास होगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। आपदा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी। राज्य की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी। बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, सचिव (PWD) डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव (सड़क परिवहन) बृजेश कुमार संत, स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button