उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

दिवंगत Shooter जसपाल राणा की तेरहवीं:MoD राजनाथ-CM पुष्कर ने योगदान को याद किया-दी श्रद्धांजलि:मझौन में जुटे खेल प्रेमी

Chetan Gurung

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम खेल प्रेमियों ने आज मझौन पहुँच के दिवंगत Golden Boy निशानेबाज जसपाल राणा की तेरहवीं में पहुँच के उनको याद किया-श्रद्धांजलि अर्पित की। जसपाल के पिता और पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा को सान्त्वना दी। NSR और राजनाथ आपस में समधी हैं।

राज्य के मंत्री खजानदास भी राणा परिवार के लोगों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। राजनाथ और पुष्कर ने तेरहवीं पर आयोजित अनुष्ठान में खुद भी शिरकत की। दोनों ने जसपाल के खेल जगत में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अनुशासन,परिश्रम और प्रतिभा के बूते देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। जसपाल का नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हुआ था।

म्यूनिख (जर्मनी) World Cup Shooting Championship से लौटते समय विमान में ही उनको दौरा पड़ा था। राजनाथ और बाद में केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का मुख्यमंत्री पुष्कर ने जौली ग्रांट हवाई अड्डे पर स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button