
Graphic Era Deemed और Hill University में आज International Yoga Day पर शिक्षकों-Students ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन के लिए योगा को अपनाने का संकल्प किया।


आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में योगोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी आसान किए। ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन एवं ध्यान का अभ्यास भी योग गुरु ने कराया।
योग सत्र का संचालन प्रज्ञा सवाई ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डॉ एएस शुक्ला, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। GE Hill University में आयोजित विशेष कार्यक्रम विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
प्रभारी कुलपति प्रो. तबस्सुम नक़वी,कुलसचिव (रजिस्ट्रार) प्रोफेसर ज्योति छाबड़ा, डीन अकादमिक्स, प्रोफेसर प्रमोद नायर ने भी योगाभ्यास किए।
योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी प्राणायाम,ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मकरासन सहित विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट संतुलन, लचीलेपन एवं शारीरिक दक्षता का परिचय दिया।



