अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

HM अमित शाह-CM पुष्कर में अहम मुलाक़ात:योजनाओं-चुनावों पर चर्चा!किशाऊ Project पर मुख्यमंत्रियों की बैठक में शरीक हुए:राज्यों में बनी सहमति

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और कुछ बेहद जरूरी मसलों पर उनसे चर्चा करने के साथ ही दिशा-निर्देश लिए। उन्होंने किशाऊ बहु उद्देशीय बांध परियोजना पर इससे जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में शिरकत की। AS की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया कि सभी राज्यों में परियोजना पर सहमति बन गई है।

HM अमित शाह के साथ चर्चा करते CM पुष्कर सिंह धामी

———

3 दिन उधम सिंह नगर को देने और वहाँ बेहद व्यस्त रहने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर ने आज HM शाह से मुलाक़ात में विकास और जन कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की और उनसे जरूरी निर्देश और मार्गदर्शन हासिल किए। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के मध्य उत्तराखंड विधानसभा चुनावों और इसके बाबत BJP की तैयारियों पर भी चर्चा हुई होगी। राज्य से जुड़े सियासी Feedback भी लिए गए।

किशाऊ बांध पर HM अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में CM पुष्कर सिंह धामी

————–

उत्तराखंड को BJP और खास तौर से PM नरेंद्र मोदी बहुत गंभीरता से लेते हैं। छोटा राज्य होने के बावजूद वह और HM शाह यहाँ के हर छोत-बड़े मसलों को बेहद तवज्जो देते हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ की धरती होने के चलते भी दोनों और RSS के लिए भी उत्तराखंड बेहद अहम राज्य है। HM से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री किशाऊ बांध परियोजना और यमुना नदी के पुनर्जीवन से जुड़ी बैठक में शामिल हुए।

गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में संबन्धित राज्यों उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश,पंजाब,दिल्ली, UP-राजस्थान-हरियाणा आपस में इस मुद्दे पर MoU के लिए राजी हो गए। केन्द्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल,जल शक्ति मंत्री CR पाटील,HP के CM सुखविंदर सिंह सुक्खु और केंद्र के बड़े अफसर बैठक में शामिल हुए। ये तय हुआ कि Projects का 90 फीसदी खर्च केंद्र वहाँ करेगा। बाकी 10 फीसदी खर्च को इससे जुड़े 6 राज्य वहाँ करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button