उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

किसानों को जागरूक करें:एग्री स्टैक पर DMs को CS आनंदबर्द्धन की सख्त हिदायतें

Chetan Gurung

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज Virtual Meeting के दौरान DMs को एग्री स्टैक से संबंधित कार्यों के बाबत तमाम हिदायतें देते हुए इसको प्रदेश के किसानों के लिए अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अंश निर्धारण के कार्य में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में विशेष कदम उठाने होंगे। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को प्रोएक्टिव होकर कार्य करना होगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि फर्टिलाइजर्स वितरण का कार्य भी किसान पंजीकरण के आधार पर ही होगा। लगातार मॉनिटरिंग करते हुए दैनिक प्रगति को बढ़ाने पर फोकस किया जाए। किसानों का पंजीकरण तय समय पर पूरा किया जाए। इसके लिए कैम्प आयोजित किए जाएं। किसान पंजीकरण कार्य पूर्ण ना होने से PM किसान और उर्वरक का वितरण अटक सकता है।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्वेक्षण कर्मियों की कमी को देखते हुए इसमें स्वयं सहायता समूहों (SHG) और युवा मंगल दलों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों को भी लगाया जाए। डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर यह कार्य कराया जा सकता है। किसानों को जागरूक किया जाए। एग्री स्टैक बहुत महत्त्वपूर्ण है।

CS आनंदबर्द्धन ने कहा कि समय से सभी कार्य पूर्ण ना होने की सूरत में भारत सरकार की बहुत सी योजनाओं का फायदा उठाने से किसान वंचित हो सकते हैं। बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, डॉ . वी. षणमुगम, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, SN पाण्डेय एवं रंजना राजगुरु उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button