उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीय

सरकारी नौकरी देने का अभियान चालू:276 के चेहरों पर नियुक्ति पत्र के साथ बिखरी चमक:CM पुष्कर ने कहा,`नौकरी नकल नहीं सिर्फ योग्यता के बूते’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आयोगों के जरिये चुने गए Candidates को नियुक्ति पत्र सौंपने का अभियान जारी रखते हुए आज फिर 276 युवाओं के चेहरों पर मुख्यसेवक सदन में खुशियों की चमक बिखेर दी। वन विभाग में 109, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में 88, प्राविधिक शिक्षा विभाग में 65 और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में 14 अभ्यर्थियों की मेहनत को सरकार ने वांछित फल में बदला। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्ति पत्र प्राप्त करना जनसेवा के नए दायित्व की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, संघर्ष और धैर्य के बाद युवाओं को यह सफलता प्राप्त हुई है।  यह उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और समर्पण का प्रमाण है। राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जवाबदेह बनाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नकल माफियाओं और भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राज्य में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। आज प्रदेश में युवाओं की सफलता का आधार केवल उनकी योग्यता है।

CM पुष्कर ने कहा कि कि पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 33 हजार युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं मेरिट के आधार पर सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार भी विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। ऐसी कार्यसंस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां घोषणा से अधिक डिलीवरी, वादों से अधिक परिणाम और राजनीति से अधिक विकास को महत्व दिया जाता है।

इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या व खजान दास, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव RK सुधांशु, सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, चन्द्रेश कुमार व डॉ. R राजेश कुमार भी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button