
Chetan Gurung
एक ही कार्यकाल में 2 बार CM बने दिवंगत मेजर जनरल (Vet) भुवनचंद्र खंडूड़ी को आज CM पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित स्वर्गीय हरबंश कपूर Memorial Community Hall में सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह अनुशासित सैनिक, दूरदर्शी प्रशासक, आदर्श जनप्रतिनिधि तथा उत्तराखण्ड के विकास पुरुष थे।

पूर्व CM BCK की पत्नी को सांत्वना देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
————


मुख्यमंत्री PSD ने उनको कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, सादगी और राष्ट्रसेवा के प्रतीक करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में रहते हुए उन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्वितीय साहस, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक कौशल का परिचय दिया। सेना के इंजीनियरिंग कार्यों में भी उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास और आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया, जो उनकी कर्तव्यपरायणता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1991 में गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद उन्होंने संसद में पृथक उत्तराखण्ड राज्य की मांग को मजबूती से उठाया। पाँच बार सांसद के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए पहाड़ की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। राज्य आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में खण्डूड़ी ने देश के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को गति देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्रद्धांजलि सभा में विधानसभा अध्यक्ष और स्वर्गीय खंडूड़ी की बेटी ऋतु खण्डूड़ी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, स्वामी रामदेव व साधु-संत भी शरीक हुए।



