अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीयशिक्षा

उच्च शिक्षा के जरिये आत्मनिर्भर-समृद्ध-विकसित भारत का निर्माण-Seminar में बोले CM पुष्कर: कहा,`युवाओं को रोजगार देने के लिए तैयार करना भी सरकार का लक्ष्य’

युवाओं संग BJP Chief नितिन-CM PSD का संवाद

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी कहा कि उच्च शिक्षा ज्ञान अर्जन का जरिया होने के साथ ही विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तय लक्ष्य वर्ष तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 भारतीय शिक्षा प्रणाली के प्राचीन गौरव को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नवाचार, अनुसंधान एवं व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने के साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के उत्कृष्ट केंद्रों के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

CM पुष्कर ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व का प्रमुख स्टार्टअप हब बन रहा है। Digital India और आत्मनिर्भर भारत अभियानों ने भारत की विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। आज भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है। राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार, डिजिटल लर्निंग और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, ऑनलाइन शिक्षण सुविधाओं के विस्तार के साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे आधुनिक विषयों को बढ़ावा दिया जा रहा है। दून विश्वविद्यालय में स्थापित सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन और अनुसंधान को नई दिशा देगा।

PSD ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों के बीच समन्वय, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री-लिंक्ड पाठ्यक्रमों तथा स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन सेंटरों को प्रोत्साहित कर रही है। उसका उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है। इस अवसर पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कई विवि के VCs भी मौजूद थे।

CM आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में BJP प्रमुख नितिन नवीन ने युवा शक्ति संवाद में युवाओं संग बातचीत-संवाद के दौरान प्रश्नों, सुझावों एवं विचारों को गंभीरता से सुना और जवाब दिए। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और अमूल्य पूंजी होते हैं। युवा शक्ति सही दिशा, सकारात्मक सोच और स्पष्ट लक्ष्य के साथ आगे बढ़े तो वह समाज और राष्ट्र के विकास की नई कहानी लिख सकती है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के कंधों पर देश के विकास और सपनों की उड़ानों को अंजाम देने का अहम जिम्मा है। PM मोदी ने हर योजना के केंद्र में उनको रखा है। भी युवाओं को संबोधित किया। राज्य सरकार भी युवाओं को विकास के मजबूत स्तम्भ मान के योजना पर कार्य कर रही है। BJP के प्रदेश प्रमुख महेंद्र भट्ट भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button