अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

गंगा तेरा पानी अमृत:BJP Chief नितिन नवीन-CM पुष्कर ने की गंगा आरती:NN ने लिया संतों का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर के परिवार से आवास पर मिले नितिन नवीन और BL संतोष

Chetan Gurung

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिन भर संगठन की बैठकों से शाम को फुर्सत निकाल के CM पुष्कर सिंह धामी,State BJP Chief महेंद्र भट्ट,MP अनिल बलूनी के साथ ऋषिकेश पहुंचे और श्रद्धालुओं तथा परमार्थ निकेतन के ऋषि कुमारों संग गंगा आरती की। उन्होंने संतों से आशीर्वाद भी लिया। नितिन नवीन और महामंत्री (संगठन) BL संतोष मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी आवास पर भी गए। दोनों का वहाँ स्वागत-सम्मान किया गया।

पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठकों के बाद शाम को नितिन नवीन ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने संतों मुनि चिदानंद सरस्वती और अन्य से आशीर्वाद लिया और गंगा आरती की। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर,MP बलूनी,प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी आरती में शिरकत की।

शाम 6:30 बजे शुरू हुई गंगा आरती में पूरे विधि-विधान का पालन किया गया। गंगा की पूजा-अर्चना संग दीपदान किया गया। इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा, “मां गंगा केवल नदी नहीं, सनातन संस्कृति की आत्मा हैं। संतों का आशीर्वाद लेकर जनसेवा का संकल्प और मजबूत होता है।”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा को सुगम बनाने और गंगा को निर्मल रखने के लिए प्रतिबद्ध है। स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री सुबोध उनियाल समेत सैकड़ों श्रद्धालु भी इस दौरान मौजूद थे। गंगा आरती के बाद दोनों नेताओं ने घाट पर सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर के परिवार के साथ BJP प्रमुख नितिन नवीन (ऊपर) और आवास पर BL संतोष की आगवानी करते CM PSD (नीचे)

—————-

BJP प्रमुख के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) BL संतोष मुख्यमंत्री आवास भी निमंत्रण पर गए। CM PSD और उनकी पत्नी गीता ने दोनों का स्वागत किया और स्मृति चिहन प्रदान किए। दोनों ने मुख्यमंत्री के परिवार और बच्चों दिवाकर तथा प्रभाकर के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button